प्रे.सं.लखीपुर,२अप्रैल: लखीपुर क्षेत्र के दिलखुस चाय बागान के एरिया नंबर छह में लखीपुर पुलिस पेड़ से एक व्यक्ति की लटकी लाश बरामद कर थाने लाई। मृत व्यक्ति का नाम राम भक्त उम्र 47 वर्ष है। स्वर्गीय भक्त दिलखुस के रहने वाले थे। वह दिहाड़ी मजदूर था। उनका पेशा लखीपुर क्षेत्र में घर- घर जाकर बड़े- बड़े पेड़ों को काटना था। उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। घटना के विवरण से ज्ञात होता है कि दिलखुस बागान में कई दिनों से नाव से मनसा देवी की पूजा और मेला चल रहा है। शनिवार को मेले का आखिरी दिन था। वह मेले से लौटकर रात को खाना- पीना सम्पन्न कर रोज की तरह परिवार वालों के साथ सो गया। लेकिन परिवार की जानकारी के बिना वह कब घर से चला गया, यह कोई नहीं कह सकता। रविवार की सुबह बगीचे में पेड़ से लटकी लाश राहगीरों की नजर में आई। लखीपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर थाने लाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है।