
यशवंत पांडेय शिलकुड़ी 2 अप्रैल। आइरंगमारा जीपी अन्तर्गत 5 नंबर वार्ड के आंकुराटीलावासियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गांव पंचायत के साथ बैठक किया। बैठक में जीपी अध्यक्ष पबीर भट्टाचार्य, चंपालाल आंकुरा, मालती आंकुरा, जयंती माल आदि ग्रामवासी उपस्थित थें। सभा में खराब सड़क को लेकर चर्चा किया गया , खराब सड़क को लेकर गांववासियों में क्षोभ व्याप्त है, खराब सड़क केचलते गांववासियों में आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , वहीं अधिकांश लोगों को
प्रधानमंत्री आवास तक नही है, घर नही होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने कहा कि , भाजपा सरकार में 2024 तक सभीको प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है , लेकिन आंकुराटीला में चित्र विपरीत है, यहां प्रधानमंत्री आवास मिला ही नही है। बैठक में शौचालय का समस्या भी उठाया गया।
सभी समस्याओं को सुनने के बाद जीपी के सभापति प्रबीर भट्टाचार्य ने कहा , इस रास्ते की जो लंबाई है गांव पंचायत फण्ड से बनाना संभव नही है, सीमित फण्ड से इतने लम्बे सड़क बनाना सम्भव नही है , इस सन्दर्भ में एपी सदस्य को लेकर मैंने वन एवं पर्यावरण मंत्री परिमल शुक्लवैद्य से मिलकर सभी विषयों अवगत कराया, हमने उनसे कहा की इस गांव की ये जो समस्याएं है इसको कैसे ठीक किया जा सकता है , तब उन्होंने कहा कि अगर गांव वाले सड़क के लिए अपना अपना जगह छोड़ेंगे तो पीडब्ल्यूडी को प्रस्ताव भेजा जा सकता है ।
प्रधानमंत्री जन आवास योजना के तहत जो पूर्व पंचायत थें, उस वक्त एक लिस्ट बना था , लिस्ट में देखा गया था की पूरा लिस्ट ही गलत था , जिसके लिए आइरंगमारा जीपी में प्रधानमंत्री जन आवास योजना नहीं हुआ था । इसके बाद जब जियोटेक आया, तब सिर्फ 3 दिन का समय था , बहुत से वार्ड में आधा-आधा करके हुआ था , इसके बाद एमपी इलेक्शन घोषित हो गया, जिसके बाद जियोटेक बंद हो गया , इसी वजह से आज तक जिओटेक नही हुआ , बीच में कहा गया की 2011 में सेन्सस हुआ था , उसी के तहत अब प्रधान मंत्री आवास दिया जायेगा ।
उसके बाद बहुत सारे गांव में थोड़ा थोड़ा करके प्रधानमंत्री जन आवास हुआ । अभी तक मेरे इस गांव में एक भी प्रधान मंत्री आवास नही हुआ है । पिछले एक सभा में मैने कहा था की , अगर प्रधान मंत्री आवास किसी गांव में चाहिए तो वो 5 नंबर वार्ड को चाहिए । जीपी सभापति ने कहां कि 2024 तक इस गांव में भी प्रधानमंत्री आवास योजना मिलेगी। अब जो शौचालय की समस्या है उसका भी निदान होगा।