
दुमदुमा 31 मार्च: राष्ट्रीयशिक्षार्थीबल’ (एनसीसी) डिब्रूगढ़ की 63 असम (जी) बटालियन के द्वितीय अधिकारी रूमी मेधी को राज्य की 53 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी (एएनओ) ‘सर्वश्रेष्ठ एएनओ’ राज्यीक सम्मान से सम्मानित किया गया है। असम सरकार की खेल और युवा कल्याण विभाग ने नकद राशि और प्रशंसा पत्र प्रदान करेगी। रूमी मेधी वर्तमान में दुमदुमा अंचल के रुपाई साइडिंग स्थित लरनस हाई स्कूल में कार्यरत हैं।