शिलचर श्री नृसिंह अखाड़ा मंदिर में नव संवत्सर वर्ष दीपोत्सव के साथ पहली बार मनाया गया

शिलचर श्री नृसिंह अखाड़ा मंदिर में नव संवत्सर वर्ष दीपोत्सव के साथ पहली बार मनाया गया जिसमें अग्रवाल सेवा समिति एवं माहेश्वरी सभा के महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किए गए. महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया. बच्चों ने भी दीपोत्सव में हिस्सा लिया.

    श्री नृसिंह अखाड़ा में करणी माता मंदिर में अखंड ज्योति के साथ दोनों समय आरती की गई. उपस्थित भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ किया.

श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति के सचिव विकास सारदा ने बताया कि पुजारी अर्नेश मिश्रा ने आरती के बाद प्रसाद वितरित किया.  उन्होंने दोनों समितियों के सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हर साल इसी तरह आयोजन किया जाना चाहिए. ताकि अधिकाधिक लोग शामिल हो सके.

Leave a Comment