मानव धर्म आश्रम , मानव उत्थान सेवा समिति शिलचर, असम द्वारा “स्वागत समारोह”

दिनांक २६.०२.२०२३ को मानव उत्थान सेवा समिति शिलचर, असम द्वारा मानव धर्म आश्रम में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

१७,१८, एवं १९ फरवरी २०२३ को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भुवन पहाड़ तीर्थ में आने वाले तीर्थयात्रियों के बीच तीन संगठनों के द्वारा खिचड़ी भंडारा वितरण किया गया था उन संगठनों का नाम इस प्रकार है –

१. मानव उत्थान सेवा समिति, सिलचर

२.बराक तेली, साहु समाज

३.बराक ब्रह्मण समाज

खिचड़ी भंडारा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में अथक प्रयास एवं सहयोग करने वाले सभी संगठन के कार्यकर्ताओं को दिनांक २६.०२.२३ दिन रविवार को मानव धर्म आश्रम , मानव उत्थान सेवा समिति, आशुतोष लेन, सोनाई रोड सिलचर असम में आश्रम के प्रभारी महात्मा हिमानी बाई जी एवं डिब्रुगढ आश्रम प्रभारी महात्मा नेहा बाई जी के कर कमलों द्वारा गमछा देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में मानव धर्म आश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाज सेवी राम नारायण नुनिया जी ने मानव धर्म आश्रम प्रभारी महात्मा हिमानी बाई जी एवं डिब्रुगढ आश्रम प्रभारी महात्मा नेहा बाई जी को गमछा दे कर स्वागत एवं सम्मानित किया।

जिन कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया उनका नाम इस प्रकार है –

१. मानव उत्थान सेवा समिति शिलचर – महात्मा हिमानी बाई जी

२. मानव उत्थान सेवा समिति डिब्रुगढ – महात्मा नेहा बाई जी

३.मानव उत्थान सेवा समिति शिलचर – परिक्षित साहु

४.मानव उत्थान सेवा समिति शिलचर – राजाराम रबीदास 

५. मानव उत्थान सेवा समिति शिलचर – अशोक साहु

६. मानव उत्थान सेवा समिति शिलचर – कन्हाई रबीदास 

७. बराक तेली साहु समाज – मनोज साहु

८.बराक तेली साहु समाज – श्याम सुन्दर साहु

९. बराक तेली साहु समाज – मदन साहु

१०.बराक तेली समाज – चंदन साहु

११. बराक तेली समाज – रोहण साहु

१२.बराक तेली साहु समाज – श्रीमती जयंती साहु

बराक 

१३.बराक ब्रह्मण समाज – आनंद दूबे 

इत्यादि

बराक तेली साहु समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज साहु ने कहा कि हम लोग एक साथ मिलकर आगे भविष्य में भी कार्य करेंगे ताकि हमारा संगठन मजबूत हो ।

 डिब्रुगढ आश्रम प्रभारी महात्मा नेहा बाई जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि – एकता में ही बल है अगर हम समाज में मिल कर कार्य करेंगे अधिक से अधिक लोगों के बीच सेवा कर सकते हैं।

मानव धर्म आश्रम प्रभारी महात्मा हिमानी बाई जी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने अच्छा कार्य किया है आशा करती हूं कि भविष्य में आगे भी मिलजुलकर कार्य करेंगे।

Leave a Comment