वरिष्ठ टी प्लांटर और समाजसेवी सतीश चंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री  राहत कोष में ₹10000 दान किया

गाजियाबाद : विभिन्न चाय बागानों में काम कर चुके वरिष्ठ टी प्लांटर और समाजसेवी सतीश चंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹10000 दान किया। गाजियाबाद निवासी गुप्ता जी ने असम के बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सहायता राशि भेजी। रिटायर्ड जीवन व्यतीत कर रहे गुप्ता जी ने कहा कि असम के चाय बागानों विशेषकर बीनाकांदी चाय बागान में काम करके उन्होंने धन अर्जित किया, इसलिए संकट के समय उन्होंने अपना दायित्व समझ कर यह सहयोग राशि प्रदान की है। बराक घाटी में बीनाकांदी चाय बागान में काम करते हुए भी उन्होंने समाज के लिए अपना बहुमूल्य योगदान किया था। रिटायर्ड होने के बाद भी वे यदा-कदा विभिन्न अवसरों पर अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करते रहते हैं।

Leave a Comment