माजबाम फॉरेस्ट विलेज में पौध वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित

डिब्रूगढ़: जारी सेवा संकल्प अभियान के तहत डिब्रूगढ़ जिले के माजबाम फॉरेस्ट विलेज में नि:शुल्क पौध वितरण एवं वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह पर्यावरण हितैषी पहल पर्यावरण एवं वन विभाग के खोवांग रेंज द्वारा डिब्रूगढ़ (टी) वन प्रभाग के अंतर्गत स्थानीय संयुक्त वन प्रबंधन समिति (जेएफएमसी) के सक्रिय सहयोग से आयोजित की गई। … Read more

जोरहाट जिला आयुक्त ने मीडिया से किया संवाद, सेवा सेतु अभियान पर दी जानकारी

जोरहाट: जोरहाट की जिला आयुक्त जय शिवानी ने नव-निर्मित एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में मीडिया कर्मियों के साथ संवाद किया। नए कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए जिला आयुक्त ने जोरहाट शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर सुझाव, रचनात्मक प्रतिक्रिया और आवश्यक जानकारी साझा करने का आग्रह किया। इस … Read more

30 सितंबर, 2026 जापान एशियाई खेल

पदकों को स्वर्ण में बदलना भारत के लिए अगली चुनौती -रत्नज्योति दत्त नागोया/दिल्ली: एशियाई खेलों के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ भारत की तस्वीर स्पष्ट है—पदक जीतने का दायरा बढ़ा है, लेकिन स्वर्ण पदकों की संख्या उसी अनुपात में नहीं बढ़ी। नागोया भारतीय खेलों के व्यापक होते आधार के साथ-साथ प्रदर्शन को स्वर्ण में … Read more

वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस को झटका, तापस दास भाजपा में शामिल

शिलचर, 30 सितंबर: शिलचर नगर निगम चुनाव से पहले वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार तापस दास ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा में औपचारिक रूप से शामिल होने की घोषणा की। तापस दास ने दावा … Read more

गुरूचरण विश्वविद्यालय में सप्तदिवसीय वेद ज्ञान सप्ताह का समापन

शिलचर, 30 सितंबर: महर्षि सान्दीपनि वेद विद्या संस्थान के तत्वावधान तथा गुरूचरण विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के संयोजन में 22 से 29 सितंबर तक आयोजित सप्तदिवसीय वेद ज्ञान सप्ताह का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। बिना किसी आडंबर के आयोजित इस ज्ञानपरक कार्यक्रम में सात विशिष्ट विद्वानों ने वैदिक ज्ञान, भारतीय ज्ञान-परंपरा एवं शिक्षा से … Read more

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोपों पर लखीमपुर में भाजपा का करारा पलटवार

युवा विधायक ऋषिराज हजारिका बोले—कांग्रेस जहां जीतती है, वहां चुनाव आयोग सही; हारते ही क्यों उठने लगते हैं सवाल? उत्तर लखीमपुर, 30 सितंबर: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों के बीच राजनीतिक विवाद और तेज हो … Read more