शिलचर में ‘पूरबी डेयरी’ के दुग्ध उत्पादन केंद्र का शुभारंभ, बराक घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन

शिलचर में ‘पूरबी डेयरी’ के दुग्ध उत्पादन केंद्र का शुभारंभ, बराक घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन शिलचर, 2 मार्च 2026 (रानू दत्त की रिपोर्ट): दक्षिण असम के लिए एक ऐतिहासिक पहल के तहत शिलचर के घुंगूर क्षेत्र में स्थित ‘पूरबी डेयरी’ के आधुनिकीकृत दुग्ध उत्पादन केंद्र का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। असम सरकार के … Read more

बराक घाटी के चाय एवं पूर्व चाय जनजाति समुदाय की जाति सत्यापन समस्या को लेकर सरकार को सौंपा गया विस्तृत ज्ञापन

बराक घाटी के चाय एवं पूर्व चाय जनजाति समुदाय की जाति सत्यापन समस्या को लेकर सरकार को सौंपा गया विस्तृत ज्ञापन शिलचर, विशेष प्रतिनिधि, 2 मार्च: वर्तमान असम सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में चाय एवं पूर्व चाय श्रमिक समुदाय के लिए लागू आरक्षण व्यवस्था को समाज के इस वंचित वर्ग के विकास की दिशा में … Read more

डिब्रू कॉलेज में लक्ष्मी नारायण कनोई एडमिनिस्ट्रेटिव भवन का उद्घाटन

डिब्रू कॉलेज में लक्ष्मी नारायण कनोई एडमिनिस्ट्रेटिव भवन का उद्घाटन डिब्रूगढ़: ऊपरी असम में हायर एजुकेशन के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी बढ़ावा देते हुए, डिब्रू कॉलेज में लक्ष्मी नारायण कनोई एडमिनिस्ट्रेटिव भवन का सोमवार को औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया, जिस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह स्टेट-ऑफ-द-आर्ट एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग ज्योति … Read more

तिनसुकिया में असम विधानसभा चुनाव 2026 को आसानी से कराने के लिए रिव्यू मीटिंग हुई

तिनसुकिया में असम विधानसभा चुनाव 2026 को आसानी से कराने के लिए रिव्यू मीटिंग हुई तिनसुकिया: आने वाले असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी के लिए, ज़िला प्रशासन की देखरेख में तिनसुकिया कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक पूरी रिव्यू मीटिंग और कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस हुई। मीटिंग की अध्यक्षता ज़िला कमिश्नर सुमित सत्तावन ने की और इसमें … Read more

काठियातोली, नगांव में एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र (सिलाई प्रशिक्षण केंद्र) का भव्य उद्घाटन

काठियातोली, नगांव में एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र (सिलाई प्रशिक्षण केंद्र) का भव्य उद्घाटन काठियातोली, नगांव में एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केंद्र (सिलाई प्रशिक्षण केंद्र) का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह केंद्र क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाने के … Read more

      मदमस्त होली

      मदमस्त होली आया मदमस्त महिना फागुन का फिज़ा  घुला  रंग  में आजा साजन खेलेंगे होली संग में….. यौवन लेने लगी अंगराईयां मंद हवाएं चलने लगी संग में आजा प्रियतम खेलेंगे होली संग मे….. लेकर रिश्ता मेहमान आए तब अगुवा भींगे रंग में आजा प्रिय खेलेंगे होली संग में….. बिन बरसे बादल गरजे घनघोर … Read more

वायुशक्ति 2026: थार मरुस्थल में भारतीय वायुसेना ने प्रदर्शित की युद्धक क्षमता और परिचालन दक्षता

वायुशक्ति 2026:      : : :छायाचित्र शिप्रा दास थार मरुस्थल में भारतीय वायुसेना ने प्रदर्शित की युद्धक क्षमता और परिचालन दक्षता – रत्नज्योति दत्ता –  पोखरण (राजस्थान), 28 फरवरी: भारतीय वायुसेना (IAF) ने शुक्रवार को जैसलमेर जिले स्थित पोखरण एयर-टू-ग्राउंड रेंज में आयोजित वायुशक्ति–2026 अभ्यास के दौरान अपनी युद्धक तैयारी और परिचालन क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। थार मरुस्थल के बीच आयोजित इस अभ्यास में सटीक प्रहार क्षमता तथा बहु-आयामी युद्ध संचालन की व्यापक झलक देखने को मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस उच्च-स्तरीय अभ्यास ने दिन, सांध्य और रात्रि अभियानों को समन्वित रूप से संचालित करने की वायुसेना की क्षमता को प्रदर्शित किया तथा संकट की स्थिति में देश की ‘प्रथम, तीव्रतम और सबसे प्रभावी प्रतिक्रिया देने वाली शक्ति’ के रूप में उसकी भूमिका को रेखांकित किया। अभ्यास एक सुव्यवस्थित परिचालन परिदृश्य पर आधारित था, जिसमें एकीकृत युद्धक्षेत्र का सिमुलेशन किया गया। रेगिस्तानी आकाश में गूंजती विमानों की गर्जना और सटीक बमबारी ने आधुनिक वायु शक्ति का सशक्त प्रदर्शन प्रस्तुत किया। राफेल, सुखोई सु-30 एमकेआई, तेजस और मिराज-2000 सहित अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों ने काल्पनिक दुश्मन ठिकानों पर सटीक एयर-टू-ग्राउंड हमले किए। वहीं सी-130जे, सी-295 और सी-17 परिवहन विमानों ने त्वरित एयरलिफ्ट अभियान संचालित किए। अपाचे, चिनूक, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH), एमआई-17 IV, एएलएच एमके-IV और चेतक हेलीकॉप्टरों ने निम्न-ऊंचाई रॉकेट एवं गन फायरिंग, घायल निकासी तथा दुर्गम युद्धक्षेत्रों में रसद आपूर्ति का प्रदर्शन किया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट थार मरुस्थल में आयोजित लगभग ढाई घंटे तक चले इस अभ्यास का अवलोकन किया। अभ्यास में शॉर्ट रेंज लोइटरिंग म्यूनिशन्स, आकाश और स्पाइडर सतह-से-आकाश मिसाइल प्रणाली तथा काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम जैसे उन्नत हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जिससे भारत की बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली की क्षमता उजागर हुई। ड्रोन और उन्नत रडार नेटवर्क के सहयोग से नेटवर्क-केंद्रित युद्ध संचालन और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया गया। वायुसेना ने मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभियानों का भी अभ्यास किया, जिसमें देश और विदेश दोनों परिस्थितियों में बचाव एवं निकासी अभियानों की क्षमता प्रदर्शित की गई। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई गणमान्य अतिथि इस द्विवार्षिक एयरशो में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रमुख एयरशो के दौरान स्वदेशी प्लेटफॉर्मों की व्यापक तैनाती रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रतिबिंबित करती है। “अचूक, अभेद्य और सटीक” मूल मंत्र से प्रेरित इस अभ्यास ने देश की वायुसीमा और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति वायुसेना की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित किया। अभ्यास के समापन पर आयोजित ड्रोन शो ने भारतीय वायुसेना की गौरवशाली विरासत और तकनीकी विकास को श्रद्धांजलि अर्पित की। फोटो : शिप्रा दास

श्रीभूमि में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

श्रीभूमि में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन श्रीभूमि, 1 मार्च 2026: रविवार को श्रीभूमि शहर के करीमगंज कॉलेज में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘मेरा युवा भारत’ के उप निदेशक महबूब आलम लस्कर द्वारा संचालित परिचयात्मक सत्र से हुआ। पूर्व राज्यसभा सांसद मिशन रंजन दास मुख्य … Read more

रामकृष्ण नगर के अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मी बिजन भट्टाचार्य का निधन, शहर में शोक की लहर

रामकृष्ण नगर के अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मी बिजन भट्टाचार्य का निधन, शहर में शोक की लहर गौतम सरकार, शनबिल, 1 मार्च: रामकृष्ण नगर शहर के वार्ड नंबर 5 स्थित सुभाषपल्ली निवासी एवं अवकाशप्राप्त सरकारी कर्मचारी बिजन भट्टाचार्य का शनिवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब … Read more

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए विभिन्न उपकरणों के अनोखे मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए विभिन्न उपकरणों के अनोखे मॉडल ,गड़वार(बलिया): क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में रविवार को  छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान विषय पर आधारित अनेक प्रकार के मॉडल और प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यालय के कक्षा तृतीय से ग्यारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा … Read more