असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा का 24 व 25 अक्टूबर को बराक घाटी दौरा — विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और जनसंपर्क को नई दिशा देंगे

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा आगामी 24 और 25 अक्तूबर (शुक्रवार और शनिवार) को दो दिवसीय दौरे पर बराक घाटी पहुंचेंगे। इस दौरान वे कछार और श्रीभूमि जिलों में विभिन्न सरकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राज्य सरकार की विकास एवं जनकल्याण योजनाओं को नई गति देने के साथ-साथ … Read more

शब्दवीणा ने दीपावली पर आयोजित किया राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

 राष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ द्वारा दीपोत्सव दीपावली के अवसर पर “कविताओं के दीप जलाकर, दीपावली मनायेंगे” राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड से महावीर सिंह वीर, मध्य प्रदेश से अनंग पाल सिंह भदौरिया, अरुण अपेक्षित, कर्नल गोपाल अश्क, पश्चिम बंगाल से पुरुषोत्तम तिवारी, उत्तर प्रदेश से रामदेव शर्मा राही, महाराष्ट्र … Read more

‎शिलचर में राजभाषा हिंदी पर मंथन: एनआईटी में हुई नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 65वीं बैठक

‎गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, शिलचर की 65वीं छमाही बैठक आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) शिलचर के अतिथि गृह सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एनआईटी शिलचर के निदेशक एवं समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर दिलीप कुमार बैद्य ने की। इस अवसर पर श्री राजीव कुमार नायक, उप … Read more

काछार में ज़मीन की सीमा विवाद को लेकर दिनदहाड़े हत्या

कछार ज़िले के बरखोला क्षेत्र के सोनापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज़ वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। घर की सीमा-निर्धारण को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मज़दूर अफ़ास अली चौधरी के रूप में हुई है। सुबह करीब सात बजे अफ़ास … Read more

शिलचर में नेताजी सुभाष फाउंडेशन ने मनाया आज़ाद हिंद सरकार स्थापना दिवस: “स्वतंत्रता का पहला झंडा नेताजी के हाथों ही फहराया गया था” — निहार रंजन पाल

उत्साह, श्रद्धा और देशभक्ति के माहौल में मंगलवार को नेताजी सुभाष फाउंडेशन द्वारा आज़ाद हिंद सरकार की 83वीं स्थापना वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अंबिकापट्टी स्थित फाउंडेशन के अस्थायी कार्यालय परिसर में किया गया। सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। फाउंडेशन के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक और नेताजी शोधकर्ता निहार रंजन पाल ने … Read more

शिलकुड़ी यंग स्टार क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न

कछार ज़िले के शिलकुड़ी क्षेत्र में यंग स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को संपन्न हुआ। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच आयोजित इस फाइनल मैच में चेंगदुआर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भुबन डहर टीम को एक गोल से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम … Read more

शिलचर में फिर फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार!

अब तक बराक घाटी में दस से ज़्यादा स्व-नियोजित डॉक्टर गिरफ्तार हो चुके हैं।सनी रॉय, शिलचर 20 अक्टूबर: असम मेडिकल काउंसिल ऑफ रजिस्ट्रेशन (ACMR) के अधिकारी अब मुन्नाभाई MBBS की हिंसा को रोकने के लिए सक्रिय हो गए हैं। मुन्नाभाई MBBS बराक घाटी में हर जगह छाए हुए हैं। एक के बाद एक, और भी … Read more

शिलचर की ऐतिहासिक श्मशानघाट काली पूजा में सजी रंगीन छटा, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

शिलचर की प्राचीन और ऐतिहासिक श्मशानघाट काली पूजा एक बार फिर इस वर्ष भी अपने भव्य स्वरूप में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का संगम बनी हुई है। पूजा के अवसर पर पूरा क्षेत्र दीप, सजावट और भक्तिभाव की रोशनी से नहाया हुआ है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्मशानघाट काली मंदिर और उसके आसपास … Read more

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, शृंखला 1-1 से की बराबर

रावलपिंडी, 23 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में आठ विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। स्पिन जोड़ी केशव महाराज और साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मेज़बानों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। महाराज ने मैच में कुल 9 विकेट (9/136) जबकि हार्मर … Read more

केदारनाथ धाम के कपाट विशेष पूजन के बाद शीतकाल के लिए बंद, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी घाटी

रुद्रप्रयाग. भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए विधिवत रूप से बंद कर दिए गए. इस अवसर पर धाम में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया. कपाट बंद होने की प्रक्रिया तड़के चार बजे से विशेष … Read more