आसाम विश्वविद्यालय ने चाय पर अनुसंधान के लिए जोरहाट के चाय अनुसंधान केंद्र ‘टकलाई’ के साथ एक समझौता पर हस्ताक्षर किया 

हाइलाकांदी, 1 अगस्त:आसाम विश्वविद्यालय ने चाय पर अनुसंधान के लिए जोरहाट के चाय अनुसंधान केंद्र ‘टकलाई’ के साथ एक समझौता चुक्ति पर हस्ताक्षर किए हैं। गुरुवार को आसाम विश्वविद्यालय के कुलपति अध्यापक राजीव मोहन पंत की उपस्थिति में टोकलाई टी रिसर्च इंस्टीट्यूट के डिरेक्टर ड. भेंकटेबन सेलभाराज एवं आसाम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ड. प्रदोष किरण … Read more

कछार सीमा पर बांग्लादेशी चोरों का सामूहिक हमला – BSF जवान समेत दो भारतीय नागरिक गंभीर रूप से घायल

कछार, असम | भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठियों की दुस्साहसी हरकत सामने आई है। सीमावर्ती क्षेत्र कटिगढ़ा के किंनरखाल में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान और दो स्थानीय नागरिकों पर बांग्लादेशी चोरों के एक गिरोह ने सामूहिक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के … Read more

धनहरी द्वितीय खंड में जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल — महिलाओं से मारपीट, घर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप

सोनाई (कछार), 1 अगस्त — कछार जिले के धनहरी द्वितीय खंड क्षेत्र में ज़मीन पर जबरन कब्जा को लेकर भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि ज़मीन कब्जे का विरोध करने पर एक परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की गई, घर और पेड़-पौधों को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया और जान … Read more

शिलचर में भाजपा को मजबूती: विभिन्न वर्गों के सौ से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

शिलचर, 1 अगस्त।शुक्रवार को शिलचर के इटखोला स्थित काछाड़ जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक समारोह में विभिन्न वर्गों से आए सौ से अधिक पुरुष और महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होकर पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की। इस अवसर पर काछाड़ जिला भाजपा अध्यक्ष रूपम साहा ने पार्टी का … Read more

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: मृतक के नाम पर आवंटित घर जीवित व्यक्ति को, नाम भी नहीं हकदार सूची में!

बड़खोला, काछार (असम), 1 अगस्त:प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत कछार जिले के बड़खला विधानसभा क्षेत्र के बुरिबायल ग्राम पंचायत में एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। वर्ष 2019 में दिवंगत हो चुके ग्रामवासी मनिर उद्दीन बड़भुइयां के नाम पर 2025 में एक सरकारी आवास आवंटित किया गया। लेकिन वह आवास उनके किसी परिजन को न … Read more

असम राज्य परिवहन निगम के कर्मियों को 50 करोड़ की पेंशन सहायता, मुख्यमंत्री को यूनियन ने दिया धन्यवाद

शिलचर, 1 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम की वर्तमान सरकार द्वारा असम राज्य परिवहन निगम (ASTC) के हजारों कर्मचारियों की लंबित पेंशन के लिए हाल ही में 50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार की इस पहल का भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबद्ध शिलचर एएसटीसी एम्प्लॉइज यूनियन … Read more

शिलचर साउथ पॉइंट हाई स्कूल की मान्यता रद्द कराने की कानूनी कोशिश पर छात्रों, अभिभावकों और समाज का तीव्र विरोध

शिलचर, 01 अगस्त:बराक घाटी के प्रतिष्ठित और सुविख्यात शैक्षणिक संस्थानों में से एक साउथ पॉइंट हाई स्कूल, शिलचर के भविष्य पर गहरा संकट मंडरा रहा है। स्कूल के संस्थापक स्व. इन्दु भूषण डे के उत्तराधिकारी — श्री सप्रतिक डे, श्रीमती लिपिका धर और श्रीमती मधु चांदा सरकार — ने गुवाहाटी हाई कोर्ट में एक रिट याचिका (WP(C)/5862/2023) … Read more

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीभूमि में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

श्रीभूमि स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि इच्छुक विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2026 के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। … Read more

इंस्टाग्राम और  फेसबुक पर राष्ट्र-विरोधी और जिहादी वीडियो पोस्ट—हाइलाकांदी में बरबंद गाँव का युवक गिरफ्तार

हाइलाकांदी १अगस्त: हाइलाकांदी पुलिस ने हाइलाकांदी ज़िले के बरबंद गाँव से आतीकुर हमान लस्कर नाम के एक युवक को सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक लंबे समय से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विभिन्न प्रकार की चरमपंथी और राज्य-विरोधी वीडियो सामग्री साझा कर रहा था। … Read more

उपन्यास सम्राट   : प्रेमचन्द

उपन्यास सम्राट प्रेमचंद का मूल नाम धनपतराय था। उनका जन्म ग्राम लमही (वाराणसी, उ.प्र.) में 31 जुलाई, 1880 को हुआ था। घर में उन्हें नवाब कहते थे। उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली के निकटवर्ती क्षेत्र में मुस्लिम प्रभाव के कारण बोलचाल में प्रायः लोग उर्दू का प्रयोग करते थे। उन दिनों कई स्थानों पर पढ़ाई भी … Read more