लोक सेवा दिवस पर हाइलाकांदी में चार प्रशासनिक अधिकारी लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित 

हाइलाकांदी,५अगस्त: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और लोक नायक गोपीनाथ बरदलोई की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को हाइलाकांदी ज़िले में भी “लोक सेवा दिवस” मनाया गया। इस विशेष अवसर पर ज़िला प्रशासनिक मंडल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ गोपीनाथ बरदलोई के आदर्शों, जीवन दर्शन और जनसेवा कार्यों पर प्रकाश डाला गया। … Read more

आईसीएआर-केवीके हाइलाकांदी और इफको ने चावल किसानों को सिखाई आधुनिक तकनीक

हाइलाकांदी, ४ अगस्त: चावल की खेती में आधुनिक तकनीक के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए, आईसीएआर-कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके),हाइलाकांदि, और इफको द्वारा ४ अगस्त, २०२५ को पौध जड़ डुबाने के उपचार पर एक विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केवीके प्रदर्शन और अनुसंधान फार्म में आयोजित किया … Read more

डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन ने “लोक कल्याण दिवस-2025” मनाया

डिब्रूगढ़, 5 अगस्त: असम के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई की 75वीं पुण्यतिथि आज डिब्रूगढ़ जिले में मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असम सरकार के ऊर्जा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता, स्वास्थ्य शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री प्रशांत फुकन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई के … Read more

डिब्रूगढ़ जिलाधिकारी विक्रम कोइरी और सहायक आयुक्त मुख्यमंत्री कर्मश्री पुरस्कार से सम्मानित

डिब्रूगढ़, 5 अगस्त: डिब्रूगढ़ जिला आयुक्त बिक्रम कोइरी, अतिरिक्त जिला आयुक्त सुल्ताना अख्तर अहमद और सहायक आयुक्त अनन्या चौधरी को मुख्यमंत्री कर्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार डिब्रूगढ़ जिले के चाय बागान क्षेत्रों में आधार पंजीकरण में तेजी लाकर खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और मजदूरी के सीधे हस्तांतरण की सुविधा के माध्यम … Read more

शिलचर में फर्जी डॉक्टर पुलक मलाकार गिरफ्तार — वर्षों से बिना वैध दस्तावेजों के कर रहा था इलाज

शिलचर, 3 अगस्त:शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में से एक शिव सुंदरि नारी शिक्षा सेवा आश्रम से एक फर्जी डॉक्टर के पकड़े जाने की खबर ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम पुलक मलाकार है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के वर्षों से शिलचर के विभिन्न नर्सिंग होम में वरिष्ठ डॉक्टरों के सहायक के रूप में … Read more

धोलाई में सम-जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन और 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

शिलचर, 3 अगस्त:धोलाई क्षेत्र अगस्त माह में दो ऐतिहासिक आयोजनों का साक्षी बनने जा रहा है — लंबे समय से प्रतीक्षित सम-जिला कार्यालय का उद्घाटन और 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह। इन दोनों कार्यक्रमों को भव्य एवं सुचारू रूप से आयोजित करने हेतु शनिवार को धोलाई थाना परिसर स्थित सम्मेलन कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more

आदर्श ग्राम की हकीकत उजागर: छोटा दुधपातिल जीपी में सड़क और जल निकासी की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश

दुधपातिल, 3 अगस्त:सरकार द्वारा आदर्श ग्राम के रूप में मान्यता प्राप्त होने के बावजूद, हकीकत में सड़क और जल निकासी की बदतर स्थिति को लेकर छोट दुधपतिल ग्राम पंचायत के नागरिकों में तीव्र असंतोष देखा गया। रविवार को “जागो सचेतन समाज” के उप-उपदेशक तथा समाजसेवी रमाकांत विश्वास के नेतृत्व में आयोजित जनजागरण महासम्मेलन में गाँव के कई जागरूक नागरिकों … Read more

हाइलाकांदी के रामनाथपुर पुलिस की बड़ी सफलता — चार कुख्यात चोर गिरफ्तार, चोरी के उपकरण और धारदार हथियार बरामद

रामनाथपुर, हाइलाकांदी, 3 अगस्त:रामनाथपुर थाना पुलिस को हाल ही में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने चार कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार … Read more

कोकराझार में मंत्री कौशिक राय ने किया दौरा;

कोकराझार, 3 अगस्त:खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग (एफपीडी एंड सीए), बीटीसी कोकराझार की ओर से आज बोडोफा सांस्कृतिक परिसर सभागार में उचित मूल्य दुकान (एफपीएस) सम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में असम सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले, खनिज एवं बाराक घाटी विकास विभाग के मंत्री श्री … Read more

हाइलाकांदी पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा अभियान—एक साथ २७ चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

हाइलाकांदी, 3 अगस्त:हाइलाकांदी जिले में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने एक व्यापक और सघन अभियान चलाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को पूरे दिन चले इस विशेष अभियान के तहत जिले के अलग-अलग इलाकों से एक साथ २७ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान दो वाहन, कई … Read more