गोपनीय सूचना पर छापा, अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

लखीपुर, 29 जुलाई 2025:दिनांक 28 जुलाई 2025 को विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि लखीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 (मारकुलीन सॉमिल) निवासी शरीफ हुसैन (36 वर्ष), पिता – अला उद्दीन मिया, अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है और बराक नदी क्षेत्र (लकड़ी व बांस … Read more

लोकप्रिय शिक्षाविद् गया प्रसाद कोइरी का निधन — पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

मसिमपुर, 29 जुलाई :मसिमपुर पार्ट-2 गांव के सम्माननीय शिक्षाविद्, समाजसेवी और मासुघाट हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य गया प्रसाद कोइरी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने दिनांक 27 जुलाई 2025 को लंबी बीमारी से जूझते हुए अपने निवास स्थान पर 73 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रयात कोइरीजी का जन्म 1 अक्टूबर 1951 … Read more

काछाड़ में उर्वरक वितरण पर प्रशासन सख्त, व्यापार में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु विक्रेताओं को POS मशीनें वितरित

शिलचर, 29 जुलाई: काछाड़ जिला प्रशासन ने उर्वरक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक अहम पहल की है। ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइज़र कॉरपोरेशन लिमिटेड (BVFCL) के सहयोग से मंगलवार को शिलचर में एक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं को औपचारिक … Read more

हाइलाकांदी में गौरव गोगोई की सभा में हंगामा, अलगापुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी

हाइलाकांदी, 29 जुलाई: हाइलाकांदी में कांग्रेस की सभा में एक बार फिर अव्यवस्था और धक्का-मुक्की देखने को मिली। लेकिन इस बार मामला और गंभीर हो गया, क्योंकि असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता गौरव गोगोई की उपस्थिति में ही यह सब हुआ। “मेरा बूथ, मेरा अधिकार” कार्यक्रम के तहत गौरव गोगोई हाइलाकांदी पहुंचे थे, … Read more

डेवलपर्स क्लब द्वारा श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर भंडारे का आयोजन, भक्तों में प्रसाद वितरण

शिलचर, मेहरपुर, 29 जुलाई:डेवलपर्स क्लब के तत्वावधान में श्रावण मास के पावन अवसर पर दूसरे सोमवार को मेहरपुर शिवबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी भक्ति और सेवा की भावना से संपन्न हुआ। इस अवसर पर काछार जिला युवा मोर्चा … Read more

गैमन पुल घूसकांड: आरोपी पुलिस कर्मी ने वीडियो को बताया ‘षड्यंत्र’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी सफाई

शिलचर, 29 जुलाई: गैमन पुल इलाके में वायरल हुए कथित घूसकांड को लेकर आरोपी पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई दी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित साजिश है और वायरल वीडियो के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में सोशल … Read more

17 नंबर वार्ड में बीजेपी टिकट की दौड़ में नया चेहरा – अधिवक्ता इक़बाल अहमद बड़भुइयां ने दिखाई दावेदारी

शिलचर, 29 जुलाई:आगामी शिलचर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट की दौड़ तेज हो गई है। इसी क्रम में 17 नंबर वार्ड से एक नया नाम उभरकर सामने आया है—प्रख्यात समाजसेवी और अधिवक्ता इक़बाल अहमद बड़भुइयां, जिन्हें स्थानीय लोग स्नेहपूर्वक ‘कुटी भाई’ के नाम से जानते हैं। सोमवार की रात शिलचर के रामनगर इलाके में … Read more

मानव तस्करी, डायन हत्या और बाल विवाह के विरुद्ध उधारबंद में जागरूकता रैली एवं सभा आयोजित

उधारबंद :काछार जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा उधारबंद एकीकृत बाल विकास परियोजना (ICDS) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को उधारबंद परियोजना कार्यालय से एक जागरूकता रैली तथा सभा का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत उधारबंद ICDS कार्यालय से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों को मानव तस्करी, डायन हत्या, … Read more

90 वर्षों पुराने जीसी कॉलेज का गौरवमय रूपांतरण — ‘गुरुचरण विश्वविद्यालय’ के पहले कुलपति बने प्रो. डॉ. निरंजन राय

शिलचर, 29 जुलाई:उत्तर-पूर्व भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक, 90 वर्ष पुराना गुरुचरण कॉलेज (जीसी कॉलेज) अब राज्य सरकार द्वारा स्थापित गुरुचरण विश्वविद्यालय के रूप में एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है। इस नवगठित विश्वविद्यालय के पहले कुलपति के रूप में असम विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. निरंजन राय ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। कुलपति … Read more