मेहरपुर ईदगाह में प्रतिकूल मौसम के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज़, बाढ़ पीड़ितों के लिए की गई विशेष दुआ

शिलचर, मेहरपुर, 7 जून — पवित्र ईद-उल-अजहा आज पूरे देश में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में असम के शिलचर स्थित मेहरपुर ईदगाह में भी प्रतिकूल मौसम के बावजूद हजारों की संख्या में मुस्लिम श्रद्धालुओं ने सुबह 8 बजे सामूहिक नमाज़ अदा की। ईद की नमाज़ का नेतृत्व हज़रत … Read more

रतनपुर में संपत्ति के लोभ में पुत्र ने की वृद्ध माता-पिता को मारने की कोशिश, ग्रामीणों ने किया न्याय, मामा को सौंपी गई जिम्मेदारी

रतनपुर, तापांग 7 जून: संपत्ति के लालच में एक नालायक बेटे द्वारा अपने वृद्ध माता-पिता को बाढ़ के पानी में डुबोकर मारने की सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। लेकिन समय रहते ग्रामीणों की सजगता से उनकी जान बच गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया, और ग्रामीणों की उपस्थिति में … Read more

शिलचर में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

शिलचर, 7 जून — कछार ज़िले के बजरंग दल पदाधिकारी संजीत दास के साथ दुर्व्यवहार और धार्मिक आधार पर अपमान किए जाने के विरोध में शुक्रवार को शिलचर के सदरघाट क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के स्थानीय अधिकारी मिथुन नाथ ने बताया कि 4 जून की … Read more

काठीघोड़ा में ‘अरुणोदय सिंडिकेट’ का आरोप! शिकायतों के बाद भी खामोश हैं बराक के मंत्री और विधायक

काठीघोड़ा, 7 जून — एक ओर जहां असम के लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ज़रूरतमंद और गरीबों के लिए सालभर की एकमात्र सहारा माने जाने वाली ‘अरुणोदय योजना’ में गड़बड़ियों को लेकर काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। बाढ़ की विपरीत परिस्थिति में भी स्थानीय लोग योजना के हिताधिकारियों के चयन … Read more

बराक उपत्यका का इतिहास किसी एक दल का नहीं, बल्कि यह इस राष्ट्र की आत्मा की छाप है।

आज एक बार फिर बराक उपत्यका आंदोलित है। असम विश्वविद्यालय को लेकर प्रोफेसर प्रशांत चक्रवर्ती की विवादास्पद टिप्पणी ने बराक की आत्मा को गहरी चोट दी है। इस अपमानजनक बयान के खिलाफ छात्र, पूर्व छात्र, नागरिक और भाषा प्रेमी समाज एक स्वर में विरोध कर रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक—हर जगह गूंज … Read more

कीचड़ सने पदचिन्हों का वादा! सैयदपुर रायपाड़ा से एक खुला पत्र की गूंज

शिलचर प्रतिनिधि: एक पत्र—बहुत ही साधारण माध्यम से एक असाधारण संदेश पहुँचा गया। सैयदपुर रायपाड़ा गाँव के एक नागरिक, राजू दास ने हाल ही में माननीय सांसद श्री परिमल शुक्लवैद्य को संबोधित करते हुए एक *“खुला पत्र”* लिखा है। यह पत्र अब सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में विशेष विषय बना हुआ है। पत्र में … Read more

अलीपुर और नारायणपुर चाय बागान में मंत्री कौशिक राय ने किया नाच घर का शिलान्यास

चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, 7 जून : आज  लखीपुर विधानसभा क्षेत्र के अलीपुर चाय बागान में, असम सरकार के मंत्री तथा क्षेत्र का विधायक कौशिक राय ने 20 लाख रुपये की लागत से तथा नारायणपुर चाय बागान में 25 लाख रुपये की लागत से नए नाचघर के निर्माण की आधारशिला रखा। इस अवसर आयोजित एक सभा … Read more

इंतज़ार की घड़ी होगा ख़त्म, आगामी 19 जुलाई को अमर शहीद मंगल पांडेय की मूर्ति की स्थापना की जाएगी

सिलचर, 7 जून । इंतज़ार की घड़ी ख़त्म होने वाली है। घुंघुर बाईपास पर स्थित चौक पर आगामी 19 जुलाई को सन 1857 की क्रांति के अग्रदूत, महान स्वाधीनता सेनानी अमर शहीद मंगल पांडेय के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस निर्णय की घोषणा कर दी गई है। ज्ञातव्य हो कि सिलकुड़ी के … Read more

स्टेट बैंक की सोनाई शाखा में शराबखोरी का सनसनीखेज मामला: ग्राहकों को घंटों इंतजार, प्रतिष्ठा पर सवाल

सोनाई, कछार | 7 जून — देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की साख पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। कछार जिले के सोनाई स्थित SBI शाखा में शुक्रवार को शाखा प्रबंधक समेत कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड रूम में बैठकर शराब पीने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना से ग्राहक बेहद आक्रोशित … Read more

काठीघोड़ा में दो स्थानों पर गोमांस क़ुर्बानी को लेकर तनाव, चार गिरफ्तार

शिलचर, 7 जून — कछार ज़िले के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों — दामछड़ा और गोविंदनगर — में ईद-उल-अजहा के दिन गोमांस क़ुर्बानी को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। ये दोनों क्षेत्र हिंदू बहुल इलाके हैं, जहाँ मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से अपने घरों के आंगन में गोमांस काटने और बेचने की घटना सामने आई। यह … Read more