निशा में ‘निशि कुटुंब’ की दस्तक: शिलचर के प्रतिष्ठित इलाके में चोरी की वारदात, कॉलेज प्रोफेसर बने शिकार

शिलचर, 19 जून: शहर के व्यस्त हाइलाकांदी रोड स्थित बिनय-बादल लेन के 36 नंबर मकान में बुधवार तड़के एक रहस्यमयी चोरी की घटना ने सनसनी फैला दी। इस मकान के मालिक राधामाधव कॉलेज के वाणिज्य विभाग के प्रमुख (HOD) रूपम रॉय हैं। चोरी की वारदात उनके किरायेदार के घर में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटाखाल के कालिनगर स्थित एन.सी. … Read more

पुलिस पर फिर लगा भ्रष्टाचार और मारपीट का आरोप, कलाइन थाना क्षेत्र में SI समेत तीन पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

शिलचर/कलाइन, 19 जून (विशेष प्रतिनिधि हिबजुर रहमान बड़भुइंया): बराक घाटी के काठीघोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहाड़ा पुलिस फाड़ी एक बार फिर विवादों में है। रक्षक बनकर भक्षक की भूमिका निभाने का आरोप इस बार सीधे पुलिस उपनिरीक्षक (SI) और दो कांस्टेबलों पर लगा है। कलाइन थाने में बिहाड़ा पुलिस फाड़ी के एसआई राजकुमार कामत, कांस्टेबल … Read more

पाथरकांदी में वन विभाग का सघन अभियान: भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त, दो ट्रीपर और एक बैन्ड शो मिल सील

विशेष प्रतिनिधि, प्रेरणा भारती, करीमगंज, 19 जून: करीमगंज जिला वन विभाग ने पाथरकांदी क्षेत्र में रविवार को एक बड़े सघन अभियान के तहत भारी मात्रा में अवैध लकड़ी, दो ट्रीपर वाहन और एक बैन्ड शो मिल जब्त किया। विभाग के इस कड़े कदम से अवैध लकड़ी, बालू और पत्थर तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी … Read more

शिलचर के पर्यटन कार्यालय में बंगला भाषा की अनुपस्थिति! केवल उपेक्षा, या फिर एक संवैधानिक अवमानना? — राजू दास

शहर के बीचों-बीच खड़ा एक मूक लेकिन तीव्र भाषायी प्रश्नचिह्न—शिलचर पर्यटन विकास विभाग के सामने एक विशाल हरे रंग का साइनबोर्ड, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है—OFFICE OF THE TOURISM DEVELOPMENT OFFICER, SILCHAR, CACHAR – 788001 नीचे असमिया में भी अनुवाद किया गया है—পৰ্যটন উন্নয়ন বিষয়া কাৰ্যালয়। लेकिन एक भाषा वहाँ से पूरी तरह … Read more

गोविंदपुर सार्वजनीन काली मंदिर समिति की विशेष पहल पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

शिलचर, 18 जून: शिलचर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 अंतर्गत तपोवन नगर स्थित गोविंदपुर सार्वजनीन काली मंदिर समिति की विशेष पहल पर बुधवार सुबह 10 बजे से एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन ई.आर.सी. लेंस फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस नेत्र शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लगभग … Read more

भांगारपार में हरांग नदी पर ढहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे बराक विकास मंत्री कौशिक राय

20 दिनों में अस्थायी झूला पुल निर्माण और कल से बांस का पुल तैयार होगा, मंत्री कौशिक का आश्वासन भांगारपार के हरांग नदी पर स्थित पुल के ढहने के बाद इलाके में उत्पन्न परिवहन संकट को देखते हुए बराक उपत्यका विकास मंत्री कौशिक राय मंगलवार को स्थल निरीक्षण के लिए पहुँचे। उन्होंने मौके पर उपस्थित … Read more

मनियारखाल में मनाया जाएगा योग दिवस

खेल एवं युवा मामले मंत्रालय भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (मेरा भारत) कछार जिला के प्रबंधन एवं मनियारखाल के स्वयंसेवी संगठन बानीशक्ति क्लब के सहयोग से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। समय सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक स्थानीय मनियारखाल चाय बागान मॉडल स्कूल मैदान में होगा। इस वर्ष का … Read more

21 जून को पटना में पूरे भारत के ओबीसी तेली राजनेताओं का मिलन

गुवाहाटी, 18 जून। असम प्रदेश तैलिक साहू महासभा के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता के अनुसार, पटना शहर के पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया, गांधी मैदान के पास में 21 और 22 जून को अखिल भारतीय तौलिक साहू महासभा के … Read more

बरगुल गांव में युवक की रहस्यमयी मौत, फिशरी में मिला शव – क्षेत्र में सनसनी

 हीरक बनिक, रामकृष्णनगर, 19 जून: रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के आनंदपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत बरगुल गांव में स्थित सत्संग मंदिर के सामने बुधवार को एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान 25 वर्षीय इंद्रजीत दास के रूप में हुई है, जो गमारिया ग्राम पंचायत … Read more

रामकृष्णनगर में 24 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक विजय मलाकार ने वितरित किए मोबाइल फोन

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा के नेतृत्व में आंगनवाड़ी केंद्रों को मिल रही है नई पहचान, सभी को मिलेगा मान-सम्मान: विधायक विजय हीरक बनिक, रामकृष्णनगर, 19 जून: बुधवार दोपहर 2 बजे रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय मलाकार के आवास पर आयोजित एक सादे समारोह में रामकृष्णनगर ICDS परियोजना के अंतर्गत कार्यरत 24 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं … Read more