गुवाहाटी में भूस्खलन की वजह से एक महिला एवं दो बच्चियों समेत तीन की मौत

गुवाहाटी , 31 मई (हि.स.)। गुवाहाटी के बोंदा इलाके में लगातार हो रही बरसात के चलते हुए भूस्खलन के कारण एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पिछले तीन दिनों से गुवाहाटी और उसके आसपास के इलाके में हो रही बरसात की वजह से बोंदा के पहाड़ … Read more

सौ रुपए में मूक संवाद..!!

सरहद पर स्थित एक कस्बे में एक व्यक्ति रोज अपने शहर के एटीएम में जाता और  मात्र ₹100 निकालकर वापस लौट आता। उसका यह सिलसिला लगभग रोज चलता रहा । उस एटीएम में तैनात गार्ड को भी आश्चर्य होता कि यह व्यक्ति रोज केवल ₹100 निकालने आता है जबकि वह चाहे तो सामान्य लोगों की … Read more

विद्यारतनपुर एमई स्कूल में ‘जन सामूहिक उन्माद’ की दहशत: एक के बाद एक छात्राएं हो रहीं बेहोश, स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद

विद्यारतनपुर, काछाड़ | 30 मई:  सुबह विद्यारतनपुर एमई स्कूल में एक रहस्यमय और चौंकाने वाली घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रोज़ की तरह स्कूल की कक्षाएं सामान्य रूप से शुरू हुई थीं, लेकिन सुबह लगभग 11 बजे एक छात्रा ने अचानक अजीब व्यवहार करना शुरू किया। वह बेतरतीब ढंग से नाचने-झूमने लगी … Read more

हाइलाकांदी में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के दूसरे दिन भारी जनसमागम

हाइलाकांदी, 30 मई, 2025 – हाइलाकांदी जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के दूसरे दिन जबरदस्त जनभागीदारी देखने को मिली, जहाँ विभिन्न प्रचार स्थलों पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री के विजन के तहत चल रहे इस अभियान का उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी केंद्र सरकार की … Read more

अरुणोदय योजना में धांधली का आरोप: असली लाभार्थियों को दरकिनार कर सूची में अमीर और प्रभावशाली लोगों के नाम

बरखोला, असम – सरकार की बहुचर्चित अरुणोदय योजना की हालिया लाभार्थी सूची को लेकर बरखला क्षेत्र में जबरदस्त असंतोष और आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस सूची में सरकारी नियमों की अनदेखी कर आर्थिक रूप से संपन्न और प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जबकि असली जरूरतमंद—जैसे विधवाएं, गरीब और … Read more

विश्व संवाद केंद्र, दक्षिण असम प्रांत द्वारा शिलचर विमेंस कॉलेज में नारद जयंती पर विशेष सम्मेलन का आयोजन

शिलचर, असम — विश्व संवाद केंद्र, दक्षिण असम प्रांत के तत्वावधान में नारद जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष सम्मेलन का आयोजन शिलचर विमेंस कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और देवर्षि नारद मुनि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में “पत्रकारिता में नारद मुनि की … Read more

एपीसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई के शिलचर दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारियों में जुटी जिला कांग्रेस

शिलचर, 30 मई: असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष और जोरहाट के सांसद गौरव गोगोई आगामी 4 जून को बराक घाटी के दौरे पर शिलचर आ रहे हैं। उनके स्वागत और दौरे को सफल बनाने के लिए शिलचर जिला कांग्रेस कमेटी ने तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया है। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय … Read more

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने शुरू की “मुख्यमंत्रीर एकटी कुड़ी, दूटी पाता” योजना – 7 लाख से अधिक चाय बागान श्रमिकों को ₹5,000 की आर्थिक सहायता

शिलचर, 30 मई: असम के चाय बागान श्रमिकों के कल्याण के लिए एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को “मुख्यमंत्रीर एकटी कुड़ी, दूटी पाता” नामक एक नई योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत राज्यभर के 7 लाख से अधिक चाय बागान श्रमिकों और कर्मचारियों को एकमुश्त ₹5,000 की … Read more

स्वच्छ भारत अभियान हाइलाकांदी में तमाशा बन गया है। शहर का हर पे टॉयलेट बंद है, लोग खुले में शौच कर रहे हैं।

हाइलाकांदी से 30 May- स्वच्छ भारत मिशन हाइलाकांदी शहर में तमाशा बन गया है। सरकार के बहुप्रचारित ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की हकीकत हाइलाकांदी शहर में बिल्कुल उलट है। हालांकि लाखों रुपये की लागत से शहर में कई जगहों पर पे टॉयलेट या कम लागत वाले शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन ये शौचालय आए दिन बंद रहते हैं। … Read more

“राष्ट्र की रीढ़” का अपमान: श्रीभूमि जिला आयुक्त के असंवैधानिक व्यवहार के विरोध में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन

रामकृष्णनगर, 30 मई: श्रीभूमि जिले में माध्यमिक परीक्षा के इस वर्ष के खराब परिणाम को लेकर आयोजित एक समीक्षा बैठक में जिला आयुक्त प्रदीप कुमार द्विवेदी द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ किए गए कथित अभद्र एवं असंवैधानिक व्यवहार ने पूरे जिले में शिक्षकों के बीच आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। … Read more