मात्र एक हरे मटर के  दाने ने मासूम का ली जान 

अनिल मिश्र/रांची, 21 फरवरी: झारखंड प्रदेश के लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र में स्थित गुड़ी करंज टोली से एक दर्दनाक घटना सामने आयी हैं। इस दर्दनाक हादसे में एक डेढ़ वर्षीय  बच्चे की मौत मात्र  एक हरे मटर खाने के दौरान गले में  फंसने के कारण हो गई । इस घटना के बाद आनन-फानन … Read more

पैलापुल में ग्वाला परिवार द्वारा 3 मार्च से शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

प्रे.स., पैलापुल, 21 फरवरी: पैलापुल के प्रतिष्ठित ग्वाला परिवार द्वारा 3 मार्च से शिव महापुराण सप्ताह व्यापी कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अशोक देवाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को संगीतमय एवं आध्यात्मिक शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। शिक्षक एवं समाजसेवी सीतांशु ग्वाला ने बताया कि यह पावन कथा उनके निवास स्थान पर संपन्न होगी। कथा … Read more

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, निकाली गई शोभायात्रा

प्रे.स. शिलचर, 21 फरवरी: शुक्रवार, 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर छात्र संगठन एआईडीएसओ, युवा संगठन एआईडीवाईओ, महिला संगठन एआईएमएसएस और किशोर-किशोरी संगठन कमसोल, कछार जिला समिति द्वारा इसे गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई, जब 1961 के मातृभाषा आंदोलन के प्रमुख शहीद कमला भट्टाचार्य को श्रद्धांजलि … Read more

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सपरिवार त्रिवेणी संगम में किया स्नान

प्रे.स. शिलचर, 21 फरवरी: महाकुंभ में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने सपरिवार पवित्र स्नान किया। शुक्रवार को वे अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर त्रिवेणी संगम में स्नान किया। मुख्यमंत्री ने इस आध्यात्मिक अनुभव को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा— “महाकुंभ में जीवन को समृद्ध … Read more

शिलचर प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की रजत जयंती समारोह

बराक नागरिक संसद ने दी एकता और संघर्ष की प्रेरणा छह विशिष्ट व्यक्तियों को “उन्नीस-एकूশ सम्मान पदक” से नवाजा गया प्रेरणा प्रतिवेदन शिलचर, 21 फरवरी: शिलचर प्रेस क्लब में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की रजत जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बराक नागरिक संसद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए भाषाई एकता … Read more

हाइलाकांदी स्थित आर्यभट्ट विज्ञान केंद्र में जिले की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई 

प्रेरणा प्रतिनिधि, हाइलाकांदी, 21 फरवरी: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, केंचुआ उत्पादन और वर्षा जल संचयन पर दो दिवसीय जिला आधारित कार्यशाला गुरुवार को हाइलाकांदी में संपन्न हुई। कार्यशाला के समापन दिवस पर प्रशिक्षुओं ने एसएस कॉलेज, हाइलाकांदी में वर्षा जल संचयन प्रणाली का प्रदर्शन किया। बायो रिसोर्स प्लांट का निरीक्षण किया गया। असम विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण परिषद, आर्यभट्ट … Read more

नगांव में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर हमले के खिलाफ हाइलाकांदी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

प्रे.स. हाइलाकांदी, 21 फरवरी: नगांव के रूपहीघाट में बीते कल कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके पुत्र तंजील हुसैन पर हुए हमले के खिलाफ आज हाइलाकांदी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक विरोध मार्च निकाला गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सामस उद्दीन बरभुइयां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि असम … Read more

भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में 16 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

प्रे.स. इंफाल, 21 फरवरी: मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से 19-20 फरवरी 2025 को इम्फाल वेस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, टेंग्नौपाल, जिरीबाम और काकचिंग जिलों में कई गुप्त सूचना-आधारित अभियान चलाए। इस दौरान कुल 16 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया और 23 हथियारों सहित भारी मात्रा में युद्धक … Read more

सिलचर में “मिशन शक्ति” के तहत हितधारकों की संयुक्त बैठक आयोजित: बालिकाओं को सशक्त बनाने और भेदभाव को समाप्त करने के लिए मजबूत प्रतिबद्धता

सिलचर, 20 फरवरी:— महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा लैंगिक भेदभाव के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए सिलचर में संबंधित हितधारकों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बुधवार को जिला आयुक्त कार्यालय के नवनिर्मित बैठक कक्ष में “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। इसका आयोजन संघटन संघ संकल्प-जिला महिला सशक्तिकरण … Read more

21 फरवरी से पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत गौहाटी में डॉ. मोहन भागवत

प्रेरणा प्रतिवेदन गुवाहाटी, 20 फरवरी: कल से पांच दिवसीय दौरे के तहत अर्थात 21 फरवरी से 25 फरवरी तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत असम में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए, सरसंघचालक डॉ. भागवत का यह दौरा भारत के विभिन्न हिस्सों में … Read more