ईटखोला की वरिष्ठ समाजसेवी पूर्णावती सिंह का निधन

प्रे.स., शिलचर, 28 दिसंबर: ईटखोला क्षेत्र की वरिष्ठ धर्मपरायण महिला और समाजसेवी पूर्णावती सिंह (पुन्या) ने 22 दिसंबर को दोपहर 12:14 बजे इस नश्वर संसार को अलविदा कह दिया। 90 वर्षीय पूर्णावती सिंह अपने जीवन में सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती थीं। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक कार्यों, … Read more

भर/राजभर समुदाय को मिला BC का दर्जा, मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा की सराहना

प्रे.स. हाइलाकांदी, 30 दिसंबर: भर/राजभर समुदाय को लंबे समय से प्रतीक्षित पिछड़े वर्ग (BC) का दर्जा मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन राजभर ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा और राज्य सरकार की प्रशंसा की। रविवार को लक्ष्मीनगर चाय बागान में आयोजित भर/राजभर संगठन के एक सम्मेलन में उन्होंने इस ऐतिहासिक फैसले को समुदाय के लिए … Read more

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मासिमपुर ने खो-खो टूर्नामेंट में रचा इतिहास

प्रे.स. शिलचर, 29 दिसंबर: डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन, शिलचर द्वारा आयोजित 2024 खो-खो चैंपियनशिप (गर्ल्स और बॉयज) में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, मासिमपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। विद्यालय की गर्ल्स और बॉयज दोनों टीमों ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रत्येक टीम को विजेता के तौर पर ₹2000 का … Read more

यूपी में जेलर पर हमला करने वाले दो बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने किया गिरफ्तार Jhansi encounter

एजेंसी समाचार झांसी 29 दिसंबर: यूपी के झांसी में जेलर पर हमले के आरोपित बदमाशों से रविवार की शाम पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 20 हजार रुपये के ईनामी के पैर में गोली लगी जबकि दूसरे को भागते समय पुलिस ने दबोच … Read more

दुमदुमा शाखा साहित्य सभा का अधिवेशन संपन्न । देवेन डेका को कमान सौंपी गई।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 29 दिसंबर :–  दुमदुमा (शतदल)  शाखा साहित्य सभा का द्विवार्षिक सत्र आज एक दिवसीय कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।   शाखा अध्यक्षा बिमला बरुआ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । इसके बाद शाखा सचिव देवेन डेका ने शाखा के दिवंगत अध्यक्षों और सचिवों को याद कर शहीद तर्पण किया । शाखा … Read more

मंत्री रूपेश ग्वाला ने दुमदुमा अंचल में तीन सड़कों का किया शिलान्यास।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 29 दिसंबर : असम के कैबिनेट मंत्री रूपेश ग्वाला ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र दुमदुमा अंचल के विभिन्न हिस्सों में तीन सड़कों की आधारशिला रखी।  मंत्री ने दुमदुमा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभात टी एस्टेट तीन अली से बजरंगपुर टी एस्टेट फैक्ट्री रोड, मानखोवा लाइन 15 नं लाइन और फिलोबाड़ी रोड से बड़डूबी … Read more

वैली व्यू ने निशुल्क नैत्र परिक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया

प्रे.स. सिलचर 30 दिसंबर 2024 – “लायंस क्लब ऑफ सिलचर वैली व्यू” ने आज “ज़ीरो मोतियाबिंद” के दृष्टिकोण के साथ एक और कदम आगे बढ़ाया।  प्रभावती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त पहल और यासी के सहयोग से तारापुर के दुर्गानगर में एक अस्थायी शिविर में नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया।  … Read more

मृणालिनी देवी शर्मा ने किया ब्रह्मपुत्र रिवरक्रूज ‘द ग्रैंड शिकारा’ का शुभारंभ 

  गुवाहाटी, 28 दिसंबर। फैंसी बाजार के एमजी रोड स्थित राजाद्वार घाट पर आज रिवर क्रूज “द ग्रैंड शिकारा” का शुभारंभ किया गया। असम साहित्य सभा की पूर्व उपाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय साहित्य परिषद असम की अध्यक्ष मृणालिनी देवी ने विधिवत इस रिवर क्रूज को विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर द ग्रैंड शिकारा के पार्टनर … Read more

30 दिसम्बर/जन्म-दिवस ओम जय जगदीश हरे के लेखक श्रद्धाराम फिल्लौरी

भारत के उत्तरी भाग में किसी भी धार्मिक समारोह के अन्त में प्रायः ओम जय जगदीश हरे…आरती बोली जाती है। कई जगह इसके साथ ‘कहत शिवानन्द स्वामी’ या ‘कहत हरीहर स्वामी’ सुनकर लोग किन्हीं शिवानन्द या हरिहर स्वामी को इसका लेखक मान लेते हैं; पर सच यह है कि इसके लेखक पण्डित श्रद्धाराम फिल्लौरी थे। … Read more

रहा महाविद्यालय में संस्कृत भारती का आवासीय संस्कृत प्रवोधन वर्ग 2 से 10 जनवरी 2025 तक

प्रे.स. रहा, असम, 29 दिसंबर: संस्कृत भारती, उत्तर असम प्रांत, और रहा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 10 जनवरी 2025 तक आवासीय संस्कृत प्रवोधन वर्ग (Residential Sanskrit Spoken Training Camp) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृत भाषा का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना और प्रतिभागियों को संस्कृत संवाद में दक्ष बनाना … Read more