क्रिसमस ईव पर आसमान में दिखेगा रोमांचक नजारा: पृथ्वी के पास से गुजरेगा ऐस्टरॉइड

नई दिल्ली। 24 दिसंबर को आसमान में एक अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिलेगी, जब 120 फीट लंबा ऐस्टरॉइड 2024 XN1 पृथ्वी के पास से गुजरेगा। यह ऐस्टरॉइड लगभग 14,743 मील प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरिक्ष में सफर कर रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह ऐस्टरॉइड पृथ्वी से 44,80,000 मील की दूरी पर होगा, जो … Read more

बांग्लादेश ने तीसरे टी20 में वेस्ट इंडीज को 80 रनों से हराकर सीरीज 3-0 से जीती

नई दिल्ली. किंग्सटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को 80 रनों से हराकर तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। बांग्लादेश ने इस मुकाबले में हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया और वेस्ट इंडीज को बुरी तरह पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते … Read more

गूगल में बड़ी छंटनी: कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए 10% स्टाफ को हटाया गया

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी के 10% मैनेजर, डायरेक्टर और वाइस प्रेसीडेंट स्तर के कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का निर्णय लिया है। यह कदम गूगल की लंबे समय से चल रही “कार्यकुशलता बढ़ाने” की योजना का हिस्सा है। पिचाई ने गुरुवार को एक बैठक में इस निर्णय की जानकारी दी। गूगल को … Read more

जयपुर गैस टैंकर हादसा : अब तक 14 की मौत, 80 घायल, 30 की हालत नाजुक

जयपुर. जयपुर में जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए भयानक गैस टैंकर हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 30 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में 35 से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह भांकरोटा इलाके में हुआ, जब … Read more

क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान शिलचर में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन

शिलचर, 20 दिसंबर 2024: क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, शिलचर में केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद के दिशा-निर्देशों के तहत राजभाषा हिंदी के उत्थान और कार्यालयों में इसे व्यवहारिक बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय ऑनलाइन हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय था: “कार्यालयीन हिंदी को सरल बनाने की आवश्यकता और … Read more

तिनसुकिया में   वर्तमान सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन।

तिनसुकिया प्रेरणा भारती,20 दिसंबर-भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार के पुलिस द्वारा बर्बरता किये जाने का आरोप लगाये जाने के साथ आज तिनसुकिया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की मौत की उचित न्यायिक जांच और उनके परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना दिया गया। असम प्रदेश काँग्रेस कमिटी … Read more

हाइलाकांदी बीजेपी ने घोषित किए नौ मंडल अध्यक्षों के नाम,  अमित कुमार देव बने हाइलाकांदी शहर मंडल अध्यक्ष

प्रेरणा प्रतिवेदन, हाइलाकांदी, 20 दिसंबर: लंबे समय से चल रहे इंतजार और उत्सुकता के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाइलाकांदी जिले के नौ मंडलों के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। राज्य भर में भाजपा के संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत यह बड़ा कदम उठाया गया है। इसी क्रम में हाइलाकांदी जिले … Read more

काछार के सात विधानसभा क्षेत्रों के लाभार्थियों को नए राशन कार्ड का औपचारिक वितरण

काछार के सात विधानसभा क्षेत्रों के लाभार्थियों को नए राशन कार्ड का औपचारिक वितरण शिलचर, 20 दिसंबर: आगामी 22 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे, माननीय मंत्री, सांसद, एवं विधायकों की उपस्थिति में काछार जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों—लखीपुर, उदारबंद, काठीघोड़ा, बड़खोला, शिलचर, सोनाई, और धोलाई—के लाभार्थियों को नए राशन कार्ड का औपचारिक वितरण किया जाएगा। … Read more

समाज कल्याण कार्यालय में किराए पर वाहन आपूर्ति के लिए निविदा आमंत्रित

शिलचर, 20 दिसंबर: कछार जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय द्वारा एक अधिसूचना जारी कर बताया गया है कि केवल पंजीकृत ट्रैवल एजेंसियों से वार्षिक आधार पर किराए पर वाहन आपूर्ति के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। इस संबंध में विस्तृत निविदा दस्तावेज़ 20 दिसंबर के बाद मेहरपुर स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी … Read more

शिलचर में कांग्रेस का विरोध मार्च पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद माहौल गरम

शिलचर, 20 दिसंबर (रिपोर्ट: रानू दत्त): गुवाहाटी के बाद अब शिलचर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध मार्च पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की हत्या की निष्पक्ष जांच और गुवाहाटी में पुलिस लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के इस्तेमाल के खिलाफ शुक्रवार को शिलचर जिला कांग्रेस … Read more