राज्य सभा में विपक्ष के नेता खरगे के बयान पर नाराज हुए सभापति धनखड़

नई दिल्ली, 02 जुलाई- राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर उस समय बहुत नाराज हो गए, जब राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे अध्यक्ष की तरफ उंगली उठाकर यह कहने लगे कि ना तो आपने उन्हें बनाया और न जयराम … Read more

केन्या में नए कर कानून के खिलाफ नागरिक सड़कों पर, 39 की मौत

नैरोबी, 02 जुलाई। केन्या में नए कर कानून के खिलाफ हो रहे देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में कम से कम 39 लोग मारे गए हैं। स्थानीय समाचार पत्र पीपल डेली की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार और सुरक्षा एजेसिंयों की चेतावनी का नागरिकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। नागरिक नए सिरे से … Read more

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने नौ आतंकवादी मार गिराए

इस्लामाबाद, 02 जुलाई। पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर और लक्की मारवत जिलों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने विज्ञप्ति में दी। मुल्क में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को खैबर … Read more

‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 100 करोड़ क्लब में की एंट्री

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और शारवरी वाघ व अभय वर्मा अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया है। कम बजट में बिना किसी बड़े चेहरे के बनी ‘मुंज्या’ ने चौथे हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। ‘कल्कि 2898 एडी’ के बॉक्स ऑफिस पर … Read more

प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पांचवें दिन 34.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका हैं। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। टीजर और ट्रेलर रिलीज होने … Read more

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का शेयर करीब 14 फीसदी उछाल के साथ सूचीबद्ध

मुंबई/नई दिल्ली, 02 जुलाई। एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) का शेयर 281 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 14 फीसदी की उछाल के मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) 8,869.61 करोड़ रुपये रहा। ऑफिसर्स च्वॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का शेयर बॉम्बे … Read more

पांच दिन से लापता किशोर का शव धनसिरी नदी में मिला

गोलाघाट (असम), 02 जुलाई । गोलाघाट जिले के सरूपथार के पदुमनी 2 में धनसिरी नदी में स्नान करते समय पांच दिनों से लापता तीसरे किशोर का शव बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि गत 27 जून को तीन किशोर सरूपथार के पदुमनी नंबर-2 स्थित धनसिरी नदी में स्नान करने गए थे। … Read more

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

गुवाहाटी, 02 जुलाई । असम में बाढ़ की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। एक के बाद एक जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ के पानी ने राज्य के 14 जिलों के 698 गांवों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। माजुली, काजीरंगा, कलियाबोर के साथ-साथ चाबुआ, नगांव, तिनसुकिया और … Read more

असम में विशेष संप्रदाय का सुनियोजित हमला, मुख्यमंत्री ने किया आगाह

गुवाहाटी, 02 जुलाई। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम में एक विशेष संप्रदाय के लोग सुनियोजित तरीके से हमले कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से राज्य में सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे … Read more

बाबा अमरनाथ के तीन दिनों में 51,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, लगातार उमड़ रही भीड़

जम्मू. 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद से अब तक 51,000 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. मंगलवार को 6,537 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दो सुरक्षा काफिले के साथ कश्मीर के लिए रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि 6,537 तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए. अधिकारियों … Read more