कल्कि 2898 एडी की सुनामी: फिल्म ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा किया पार

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता की राह पर है. फिल्म ने 1 जुलाई को रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, कल्कि 2898 एडी ने मात्र पांच दिनों में शाहरुख खान की … Read more

Amaranth Yatra: अब तक के सारे रिकार्ड टूटे, 4 दिन में 74 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा बर्फानी के दर्शन

पहलगाम. अमरनाथ यात्रा के अब तक के सारे रिकार्ड टूट चुके है. श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बने शिव लिंग के दर्शन किये. यात्रा शुरू होने के बाद पहले चार दिनों के दौरान गहरे हिमालय में स्थित पवित्र पर्वत गुफा मंदिर के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 74,696 तक पहुंच … Read more

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11.5 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर

गुवाहाटी: असम के नागांव जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है, क्योंकि करीब 30,000 लोग प्रभावित हुए हैं. ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के पानी ने हातिमुरा तटबंध के एक बड़े हिस्से को तोड़ दिया, जिसके बाद मध्य असम जिले के कलियाबोर इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई. कलियाबोर सब-डिवीजन क्षेत्र में बाढ़ … Read more

Jharkhand: चंपई सोरेन से दिया इस्तीफा, हेमन्त सोरेन फिर संभालेगे की मुख्यमंत्री की कुर्सी

रांची. झारखंड में सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद हेमन्त सोरेन का एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. रांची में मुख्यमंत्री आवास पर आज इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई. यह तीसरी बार है जब हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वह झारखंड … Read more

हाथरस हादसा पर भोलेबाबा का सामने आया बयान, कहा असामाजिक तत्वों ने मचाई भगदड़, मैं तो जा चुका था

हाथरस. यूपी के हाथरस भगदड़ मामले में बाबा नारायण साकार हरि ने अपना पहला बयान जारी किया है. जिसमें मंगलवार को भगदड़ मचने से 122 लोगों की मौत हो गई थी. बयान में उन्होंने इस दुखद घटना के लिए असामाजिक तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और … Read more

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

नई दिल्‍ली. बीजेपी के वर‍िष्‍ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फ‍िर बिगड़ गई है. उन्‍हें बुधवार देर शाम दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है. डॉक्‍टरों की टीम उन पर नजर रख रही है. अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘आडवाणी की हालत … Read more

NEET-NET के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में भी पेपर लीक

नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय ने एलएलबी की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं को टाला गया है. ये परीक्षाएं, 4 जुलाई से लकेर 26 जुलाई के बीच में होने वाली थीं. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने परीक्षाओं के रद्द होने पर सवाल उठाया है. उन्होंने इशारा किया है कि … Read more

पश्चिम बंगाल: यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. महिला कर्मचारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में महिला ने सुप्रीम कोर्ट से पूरे मामले पर दखल देने की मांग की है. महिला का कहना … Read more

Euro 2024: नीदरलैंड 16 साल में पहली बार यूरो के क्वार्टर फाइनल में

नई दिल्ली. नीदरलैंड ने यूरो 2024 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. डच टीम 16 साल में पहली बार यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है. नीदरलैंड ने यूरो कप के प्री क्वार्टर फाइनल में टूर्नामेंट का अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रोमानिया को 3-0 से हराया. नीदरलैंड ने … Read more

शिलकुड़ी चाय बागान में स्वर्गीय बासन्ती देवी बागला व स्वर्गीय पुष्प कुमार बागला की स्मृति में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सम्पन्न

शिलकुड़ी 2 जुलाई। स्वर्गीय बासन्ती देवी बागला व स्वर्गीय पुष्प कुमार बागला की स्मृति में शिलकुड़ी चाय बागान के अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को शिलकुड़ी चाय बागान व लायंस क्लब शिलचर के तत्वावधान में आयोजित नेत्र जांच शिविर में शिलकुड़ी, धरमखाल, भोरखाई आदि इलाके के नेत्र मरीजों निःशुल्क … Read more