Kashmir: बारामुला में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तरी कश्मीर के इस जिले में दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.1 रही. भूकंप का केंद्र सतह से 10 किलोमीटर नीचे रहा. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी … Read more

राशिफलः 13 जुलाई, 2024

मेष : अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6 वृष : महत्वपूर्ण निर्णय के … Read more

अमरनाथ यात्राः 4,400 से अधिक श्रद्धालुओं का 15वां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, 12 जुलाई । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को 4,400 से अधिक श्रद्धालुओं का पंद्रहवां जत्था अमरनाथ तीर्थयात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के भगवती नगर आधार शिविर जहां से तीर्थयात्री जम्मू से कश्मीर के लिए अपनी यात्रा पर निकले थे उनकी सुरक्षा … Read more

हज यात्रा का समापनः अंतिम उड़ान के साथ 317 हाजी श्रीनगर पहुंचे

श्रीनगर, 12 जुलाई-  हज-2024 के लिए भारत से गए श्रद्धालुओं को लेकर अंतिम उड़ान शुक्रवार सुबह श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। इसमें 317 हाजी सवार थे। इसके साथ ही जम्मू और कश्मीर के लिए इस साल की हज यात्रा का समापन हो गया। इस बार की हज यात्रा दुःखद यादे छोड़ गई है, क्योंकि … Read more

भारत सरकार हर साल 25 जून को मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’

नई दिल्ली, 12 जुलाई । भारत सरकार अब से हर वर्ष 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाएगी। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था। केन्द्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। गृह मंत्री अमित … Read more

ब्रिटिश भारतीय सांसदों ने ‘भगवद् गीता’, ‘गुटका’, ‘बाइबिल’ की शपथ ली

लंदन, 12 जुलाई । ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के लिए नवनिर्वाचित भारतीय मूल के सांसद महाराजा के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने के लिए धार्मिक ग्रंथों पर हाथ रखकर शपथ ली। शैलेश वारा द्वारा स्पीकर लिंडसे होयल को ‘भगवद् गीता’ की एक नयी प्रति भेंट की गई। शैलेश वारा कंजर्वेटिव … Read more

पूसीरे के जीएम ने किया फकीराग्राम स्टेशन का निरीक्षण

कोकराझार (असम), 12 जुलाई । पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (पूसीरे) के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने आज अलीपुरद्वार मंडल अंतर्गत फकीराग्राम जक्शन रेलवे स्टेशन के साथ-साथ रेलवे अस्पताल, रेलवे कॉलोनी आदि का निरीक्षण करने के अलावा फकीराग्राम रेलवे स्टेशन पर नई शुरू की गई योजनाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद, फकीराग्राम रेलवे अस्पताल को … Read more

श्रीरामपुर में ट्रक जब्त, भारी मात्रा में गांजा बरामद

कोकराझार, 12 जुलाई । गोसाईगांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात महकमा पुलिस अधिकारी हीरेन कुमार डेका के नेतृत्व में और शिमलटापु पुलिस चौकी के प्रभारी संजय कुमार राय के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग-127 के असम-बंगाल सीमा श्रीरामपुर में अभियान चलाकर गुवाहाटी से बिहार की ओर जा रहे ट्रक की तलाशी लेते … Read more

विस उपचुनावः हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर मतगणना की तैयारियां पूरी

शिमला, 12 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के मतों की गणना शनिवार को सुबह 08 बजे से होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में मतगणना होगी, जबकि … Read more

शराब घोटाले में केजरीवाल को बड़ा झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत की अवधि 25 जुलाई तक बढ़ाई

नई दिल्ली. दिल्ली शराब घोटाले मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि 25 जुलाई तक बढ़ा दी है. अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. आज उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में … Read more