(अपडेट) छत्तीसगढ़ः 8 नक्सलियों के शव व हथियार बरामद, एक जवान बलिदान, 2 घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर

नारायणपुर, 15 जून । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला अंर्तगत महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुतुल में शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। सुरक्षाकर्मियों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ का एक जवान बलिदान और एसटीएफ के दो जवान घायल हो गए … Read more

इजराइल पर हिजबुल्ला का ताबड़तोड़ हमला

यरुशलम, 15 जून । ईरान समर्थित लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने शुक्रवार को इजराइल पर लगातार तीसरे दिन राकेटों से ताबड़तोड़ हमला किया। इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 35 राकेटों में से अधिकांश को मार गिराया। हालांकि कुछ रॉकेट ने इजरायल को नुकसान पहुंचाया है। इसके बाद इजराइली लड़ाकू विमानों … Read more

‘चंदू चैंपियन’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से काफी चर्चा थी। आख़िरकार फ़िल्म रिलीज़ हो गई है और इसकी पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि फिल्म की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं … Read more

काजीरंगा में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

काजीरंगा (असम), 15 जून । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा आगामी बाढ़ की स्थिति को लेकर शनिवार की दोपहर काजीरंगा में होने वाली समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री काजीरंगा के आयरा होटल में पांच जिलों के जिला आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ पार्क के आस-पास के जिलों के जिला आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों … Read more

महिला से अश्लील व्यवहार करने के आरोप में एक गिरफ्तार

मोरीगांव (असम), 15 जून । मोरीगांव जिला के हस्ततांत आदि विभाग के एक अधिकारी को महिला के साथ अश्लील व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मोरीगांव जिला आयुक्त देवासी शर्मा के निर्देश पर जिले के हस्ततांत व वस्त्रशिल्प विभाग के अधीक्षक बाबुल सैकिया को अपने ही कार्यालय की महिला कर्मचारी के साथ … Read more

रिश्वत लेते हुए लोक सेवक रंगे हाथों गिरफ्तार

गुवाहाटी, 15 जून .  सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय की टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए एक लोक सेवक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। निदेशालय द्वारा दी गई औपचारिक सूचना के अनुसार जोरहाट में शनिवार को एक सफल अभियान चलाया। वन रेंज अधिकारी इकबाल अहमद को लाइसेंस जारी करने के लिए 30 हजार रुपये … Read more

मुख्यमंत्री ने गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के साथ शिवसागर जिला न्यायालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

शिवसागर (असम), 15 जून । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ शिवसागर जिला न्यायिक न्यायालय भवन का उद्घाटन किया। बिष्णुनगर में नवनिर्मित जिला न्यायिक न्यायालय भवन का उद्घाटन करते हुए, मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि सरकार राज्य में … Read more

मेघालय में भूस्खलन: गुवाहाटी-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

शिलांग, 15 जून । मेघालय में जारी भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन के कारण गुवाहाटी-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को मेघालय के लुमसुलुम में गुवाहाटी-सिलचर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ, जिसके कारण राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। पहाड़ की मिट्टी और चट्टानों के ढहकर सड़क … Read more

राशिफल: 16 जून, 2024

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। किसी से कहा सुनी न हो यही ध्यान रहे। अपना कार्य दूसरों के सहयोग से बना लेंगे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। शुभांक-1-4-6 वृष : अपने संघर्ष में … Read more

अब सब्जियों पर नजर रखेगी सरकार, रेट को नियंत्रित करने के लिए हस्‍तक्षेप भी करेगी

नई दिल्‍ली. देश में बढ़ती हुई खाद्य महंगाई सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है. खाद्य मुद्रास्‍फीति को नियंत्रित करने के लिए अब सरकार आवश्‍यक वस्‍तुओं की सूची में 16 नए नाम शामिल करने पर विचार कर रही है.सरकारी की योजना सब्जियों को भी निगरानी सूची में डालने की है. आवश्‍यक वस्‍तुओं की लिस्‍ट में शामिल वस्‍तुओं … Read more