प्रधानमंत्री मोदी की आज झारखंड और बिहार में जनसभा, शाम पहुंचेंगे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर, रोड शो करेंगे

नई दिल्ली, 04 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के तीन राज्यों झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वो सबसे पहले झारखंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिहार पहुंचकर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे। शाम को उत्तर … Read more

तीन तलाक पीड़ित राबिया की मुस्लिम महिलाओं से प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील

पटना, 04 मई । बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अराई थाना क्षेत्र स्थित महेशस्थान गांव की राबिया खातून ने मुस्लिम महिलाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की है। तीन तलाक पीड़ित राबिया ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से बातचीत में कहा कि जब हम प्रताड़ित होते थे तो कोई नहीं था … Read more

चारधाम यात्री अब आठ मई से ऑफलाइन पंजीकरण भी करवा सकेंगे

देहरादून, 04 मई । पर्यटन विभाग उत्तराखंड ने आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण सुविधा प्रारम्भ करने का निर्णय किया है। श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा आठ मई से ऋषिकेश और हरिद्वार में शुरू हो जाएगी। श्रद्धालु हरिद्वार में राही मोटल और ऋषिकेश में यात्रा पंजीकरण कार्यालय एवं ट्रांजिट कैम्प पर … Read more

प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को बाघमारा में करेंगी चुनाव प्रचार

रांची, 04 मई. कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा 13 मई को झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा पहुंचेंगी। वह इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में माथाबांध में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। उनके साथ कांग्रेस, झामुमो, राजद व अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच साझा करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी … Read more

अयोध्या में रोड शो से पहले रामलला का दर्शन करेंगे नरेन्द्र मोदी

लखनऊ, 04 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में दो दिन के भीतर कई लोकसभाओं में जनसभा व रोड शो कर इंडी गठबंधन की हवा निकालने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री 04 मई को कानपुर व 05 मई को अयोध्या में रोड शो करेंगे। इसके अलावा कई लोकसभाओं में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री … Read more

आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने पीयूष चावला

मुंबई, 4 मई । मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। चावला ने पावरप्ले के बाद पहली गेंद पर खतरनाक रिंकू सिंह … Read more

आईएसएल 2023-24: खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे मोहन बागान, मुम्बई सिटी एफसी

कोलकाता, 4 मई । इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सीजन का रोमांच चरम पर होगा, जब दो सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट और मुम्बई सिटी एफसी खिताबी मुकाबले में आज शाम कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे। 15 अप्रैल को इसी मैदान पर ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, जिसे 2-1 से जीतकर … Read more

टी20 विश्व कप 2024: यूएसए की टीम में शामिल हुए न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर कोरी एंडरसन

नई दिल्ली, 4 मई । यूएसए क्रिकेट ने शुक्रवार को आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 1 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएसए और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से करेंगे। टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को शामिल किया गया … Read more

आईपीएल 2024ः कोलकाता ने मुंबई को 24 रन से हराया

मुंबई,  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। वर्ष 2012 के बाद वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ आठ मैच में केकेआर की यह पहली जीत है। इस जीत के साथ कोलकाता की टीम 14 अंकों के साथ अंक तालिका में … Read more

आधार की समस्या का 6 महीने में होगा समाधान: मुख्यमंत्री

चिरांग (असम),  मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आश्वासन दिया कि एनआरसी अद्यतन के सिलसिले में जिन लोगों के बायोमेट्रिक हेल्डअप किए जा चुके हैं, उन्हें 6 महीने के अंदर ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद आधार बनाने में किसी को दिक्कतें नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव समाप्त होने के … Read more