ड्रग्स के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, असम पुलिस की विशेष शाखा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एक टीम ने ड्रग्स के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की शाम को राजधानी के खानापाड़ा इलाके में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसटीएफ की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया। यह अभियान … Read more

असम के सीमावर्ती करीमगंज क्षेत्र में बाढ़ के हालात, बीएसएफ की 6 चौकियां डूबीं

करीमगंज,  तूफानी चक्रवात रेमल ने असम में भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के करीमगंज जिलांतर्गत भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। बराक घाटी की बराक, लोंगाई और कुशयारा नदियां पिछले दो दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कुशियारा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तर करीमगंज के लक्ष्मीबाजार, … Read more

असम राजभवन में मनाया गया गोवा राज्य दिवस

गुवाहाटी,  देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य स्थापना दिवस की भावना को आदर करने के क्रम में असम राजभवन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक समारोह में गोवा राज्य स्थापना दिवस मनाया। यह समारोह असम और गोवा के बीच घनिष्ठ और अंतर्निहित संबंधों और इनकी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है। … Read more

दुमदुमा में मिला क्षत-विक्षत शव

तिनसुकिया (असम), 31 मई । जिला के दुमदुमा इलाके में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। शव दुमदुमा-बागजान पीडब्ल्यूडी सड़क पर दैमुखिया चाय बागान में सड़क के बीचों-बीच मिला। 40 वर्षीय पुरुष का शव नग्न अवस्था में आज बरामद किया गया। शरीर पर बेहद क्रूरता के निशान पाये गये … Read more

असम राइफल्स ने मिजोरम में हेरोइन बरामद की

आइजोल, 31 मई । असम राइफल्स ने मिजोरम में हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। असम राइफल्स द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार असम राइफल्स ने मिजोरम के चंफाई के ज़ोटे इलाके से हेरोइन को बरामद किया। सूत्रों ने बताया है कि 65.80 लाख रुपये की कीमत की 94 ग्राम हेरोइन … Read more

PM मोदी पहुंचे कन्याकुमारी, भगवती अम्मन मंदिर में किए दर्शन, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में करेगें 45 घंटे का ध्यान

कन्याकुमारी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कन्याकुमारी पहुंच गए, वे यहां पर विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे के लंबे ध्यान करेगें. पीएम मोदी ने सबसे पहले भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की. अब वे  विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे यहां पर उनका दो दिनों तक ध्यान करने का कार्यक्रम है. 1 जून को अपने प्रस्थान से पहले … Read more

MP: 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट वाले स्कूलों के अतिथि शिक्षक भविष्य खतरें में, इस सत्र में नहीं मिलेगी नियुक्ति..!

भोपाल. एमपी के सरकारी स्कूलों में 30 फीसदी से कम रिजल्ट वाले अतिथि शिक्षकों को अब नियुक्ति नहीं मिलेगी. वहीं एमपी के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दमोह के जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश को एक्स पर शेयर करते हुए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिथि शिक्षकों को दिए गए आश्वासनों पर सवाल उठाए हैं. … Read more

कर्नाटक: पत्नी ने खाना नहीं परोसा तो गुस्से में पति ने काट डाली गर्दन

नई दिल्ली. कर्नाटक के तुमकुर में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शख्स ने पत्नी को इसलिए मार दिया कि उसने उसे खाना नहीं परोसा. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या की, उसका सिर काटा और उसके शरीर की खाल उतारी दी. … Read more

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 34 मामलों में ठहराया गया दोषी, सजा का ऐलान होना बाकी

न्यूयार्क। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी अदालत ने 34 मामलों में दोषी ठहराया है. वह अमेरिकी इतिहास के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं जिन्हें किसी अपराधी मामले में दोषी ठहराया गया है. केस की शुरुआत से ही डोनाल्ड ट्रंप खुद को निर्दोष बताते आए हैं और दोषी करार होने के बाद उन्होंने इसको अपने … Read more