औरों के साथ-साथ ख़ुद की तरक़्क़ी भी ज़रूरी है- सीताराम गुप्ता,

पंजाबी भाषा के कवि सुरजीत पातर की एक कविता है ‘पुल’। कविता इस तरह से है: मैं जिनां लोकां लई पुल बण गिआ सां/ ऊह जदों मेरे तों लंघ के जा रहे सन/ मैं सुणिआ मेरे बारे कहि रहे सन:/ ऊह कित्थे रहि गिआ है चुप्प जिहा बंदा? शायद पिच्छे मुड़ गिआ है! सानूं पहिलां … Read more

श्री श्याम भजन संध्या का द्वितीय वार्षिक महोत्सव 5 मई को ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 29 अप्रैल : चाय नगरी दुमदुमा अब धीरे धीरे धर्म नगरी में परिवर्तित हो रही है । हर सप्ताह या महीने में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजन विभिन्न समितियों द्वारा किया जा रहा है । इसी कड़ी में दुमदुमा की “श्री श्याम भजन संध्या” भजन मण्डली अपना दूसरा वार्षिक महोत्सव मनाने जा रही है … Read more

तुफान में मृत संजीव छेत्री के परिवार को मुआवजा की मांग को लेकर १५ नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 29 अप्रैल – दुमदुमा थानांतर्गत रुपाई मानखोवा के समिति गत दिनों आई आंधी की चपेट में आए एक व्यक्ति की मृत्यु की मुआवजे को लेकर प्रदर्शनकारियों ने राज मार्ग अवरूद्ध किया । गत 23 अप्रैल को मानखोवा स्थित सुशील अग्रवाल मालिकाधिन एक चाय फैक्ट्री के कर्मचारी संजीव क्षेत्री आंधी-तूफान की चपेट में … Read more

पाकिस्तान में हिंगलाज माता मंदिर की तीर्थयात्रा संपन्न

हिंगलाज, 28 अप्रैल । पाकिस्तान स्थित हिंगलाज मंदिर की तीर्थयात्रा रविवार को संपन्न हो गई। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार को शुरू हुई तीर्थयात्रा में एक लाख से अधिक हिंदू श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। एक पहाड़ के शीर्ष पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर की तीर्थयात्रा के दौरान हजारों की संख्या में हिंदू श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर … Read more

कच्चा तेल 89 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का रुख है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 89 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की … Read more

वैश्विक सपोर्ट से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। मजबूत ग्लोबल संकेतों के सपोर्ट से घरेलू शेयर बाजार में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में मामूली उठा पटक होता हुआ भी नजर आया। लेकिन ये दोनों सूचकांक लगातार … Read more

मणिपुर: गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

गुवाहाटी, 28 अप्रैल । मणिपुर के कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग-कांगचुप सीमांत इलाके में स्थित कोबरू रेंज के बेथेल गांव में भड़की हिंसा में एक सशस्त्र उग्रवादी की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। मणिपुर पुलिस ने बताया कि रविवार की तड़के करीब 2.35 बजे यह गोलीबारी की घटना हुई। सीमांत इलाकों में … Read more

मेघालय में भारी मात्रा में हेरोइन के साथ कूकी तस्कर गिरफ्तार

शिलांग, मेघालय में पुलिस ने मणिपुर से आ रहे एक कूकी तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार ईस्ट जयंतिया हिल्स पुलिस ने कछार सीमा के राताचेरा चेक पोस्ट पर छापे के दौरान मणिपुर से आ रहे एक वाहन से हेरोइन के 84 बक्से जब्त किए। बिना नंबर … Read more

परेश बरुवा को मुख्यधारा में लाने की कोशिश करेंगे: मुख्यमंत्री

कोकराझाड़ (असम),। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा-स्वा के प्रमुख प्ररेश बरुवा को देश के मुख्य धारा में लौटाकर लाने की वह कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका यह काम अधूरा रह गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद परेश बरुवा को शांति वार्ता … Read more

भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं मुस्लिम मतदाता: डॉ सरमा

गुवाहाटी (असम) मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य के मुस्लिम मतदाता धीरे-धीरे भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ सरमा कोकराझार लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। डॉ सरमा ने कहा कि भाजपा के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में … Read more