असम राइफल्स ने 6.25 करोड़ रुपये की बर्मीज सुपारी की जब्त

इंफाल, 29 अक्टूबर (हि.स.)। असम राइफल्स ने बीती रात मणिपुर के कामजोंग जिले के जनरल एरिया फईकोह में 24 ड्राइवरों, सह-चालकों के साथ 12 शक्तिमान ट्रकों में लदे लगभग 6.25 करोड़ रुपये की बर्मीज सुपारी जब्त करके एक बड़े सीमा पार तस्करी प्रयास को विफल कर दिया। इस आशय की जानकारी आज असम रायफल्स द्वारा … Read more

दो मोबाइल के साथ एक ठग गिरफ्तार

गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी की चांदमारी पुलिस ने ठगबाजी करने के आरोप में एक ठग को दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि चांदमारी थाना की सीजीपीडी टीम ने इस सिलसिले में अमिय नगर के पंकज वैश्य (20) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से … Read more

42 मवेशी के साथ एक पशु तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी की जोराबाट पुलिस ने पशु तस्करी में शामिल एक तस्कर को 42 मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोराबाट पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र के ग्यारह माइल इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान एक ट्रक (एएस-01 क्यूसी-8341) को जब्त … Read more

382 ग्राम हेरोइन, दो हजार याबा गोली के साथ तीन लोग गिरफ्तार

कछार (असम), 29 अक्टूबर (हि.स.)। गुप्त सूचना के आधार पर एक नाइट सुपर बस (एआर-16ए-4014) को जिले के कलैन पुलिस थाना के अधिकार क्षेत्र के तहत दिघरखाल में हिरासत में लिया गया। तीनों यात्रियों के कब्जे से 32 साबुनदानी को जब्त किए गए। जिनमें 382 ग्राम हेरोइन और दो हजार याबा गोलियां जब्त की गईं। … Read more

एसएसबी ने अवैध भूटानी शराब किया जब्त

कोकराझार (असम), 29 अक्टूबर (हि.स.)। छठीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रानीगुली के सीमा चौकी दादगिरी की एक टीम के द्वारा आज भारत-भूटान के अंतरराष्ट्रीय सीमा इलाके में भारी मात्रा में भूटानी शराब को जब्त किया। सूत्रों ने बताया है कि स्तभ संख्या – 169/5 के नजदीक भारत-भूटान गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान … Read more

2028 तक 4 हजार अत्याधुनिक स्कूलों का निर्माण किया जाएगा : मुख्यमंत्री

गुवाहाटी (असम), 29 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगू तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से असम स्कूलों के निर्माण के लिए अब तक का सबसे बड़ा … Read more

कामाख्या मंदिर के पार्किंग में नाबालिग से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 29 अक्टूबर (हि.स.)। नीलाचल पहाड़ी पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर के वीआईपी पार्किंग एरिया में बीते शुक्रवार की रात नौ साल की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी। पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे में समूची घटना कैद हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने आज … Read more

Bihar: दानापुर में 23 नवंबर से चलेगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली, सात जिलों के अभ्यर्थी लेंगे भाग

पटना. सेना भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) दानापुर में 23 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है. 23 नवंबर को जूनियर कमीशन अफसर (धार्मिक शिक्षक) और हवलदार (सर्वेयर आटो कारटोग्राफर), 24 से 30 नवंबर के बीच सभी अग्निवीर श्रेणियों की भर्ती होगी. दो से तीन दिसंबर को अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) महिला … Read more

Kerala: कोच्चि निवासी ने ली धमाकों की जिम्मेदारी, पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

कोच्चि. एक बड़े घटनाक्रम में रविवार को कलामासेरी में एक कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेते हुए कोच्चि के एक व्यक्ति ने केरल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक, धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाले शख्स ने त्रिशूर थाने के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. … Read more

वर्ल्ड कप 2023: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया, भारत की लगातार छठी जीत

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है. टीम ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया. टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया है. टीम आखिरी बार 2003 में डरबन के मैदान पर 82 रन से जीती थी. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया … Read more