भारत के ग्रामीण समाज में परिवर्तन-नरेन्द्र मोदी विश्व के विकसित-विकाशील देश को दे रहे नेतृत्व

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेतृत्वाधीन सरकार ने पूरे विश्व में भारत को लेकर लोगों की धारणा को पूरी तरह बदलकर देश के स्वार्थ को सामने रखते हुए विदेश नीति द्वारा राजनीतिक, सामाजिक और कूटनीतिक नीति के जरिए पूरे विश्व में भारत के प्रभाव का विस्तर किया है। यह सफलता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्वाधीन सरकार की है। … Read more

अगले हिंदी दिवस पर सूरत में होगा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन

गुवाहाटी : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के क्षेत्रीय अधिकारी बद्री प्रसाद यादव ने सभी सदस्यों को सूचित किया है कि गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में अखित भारतीय राजभाषा सम्मेलन एवम्  हिंदी दिवस समारोह संयुक्त रूप से 14 एवम 15 सितंबर 2022 को सूरत(गुजरात) में आयोजित किया जाएगा ।

योग से तन और मन का उत्थान होता है- सोनोवाल

अरुणाचल प्रदेश को दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल दूसरे दिन गुरुवार को प्रदेश के जीरो घाटी में योग उत्सव में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री के साथ योग कार्यक्रम में राज्य के शिक्षा, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ताबा तादिर और कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री, … Read more

शिशु शिक्षा समिति ,असम द्वारा युगल किशोर और रामदूलारी मालपानी स्मृति मेधा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा 

हाईस्कूल शिक्षान्त परीक्षा मेें विद्या भारती ,अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संवद्ध शिशु शिक्षा समिति असम के अन्तर्गत शंकर देव शिशु निकेतन समूह के 5 शिक्षार्थी ने शीर्ष 10 स्थानों के भीतर स्थान लाभ करने के लिए सक्षम हुए है। नवम स्थान में विदिशा नाथ, शंकरदेव शिशु निकेतन, चराइवाही, दशम स्थान में कोस्तभज्योति नाथ, शंकरदेव … Read more

मायुम प्रगति शाखा ने शनि मन्दिर में अमृत धारा का किया लोकार्पण 

मारवाड़ी युवा मंच प्रगति शाखा ने दुमदुमा स्थित १९२६ मे स्थापित शनि मंदिर में अमृतधारा का स्थानीय विधायक रूपेश गवाला ने लोकार्पण किया। निर्जला एकादशी के दिन हमारे हिंदू सनातनी के लिए एक महान दिन है , इस दिन जलदान का बड़ा महत्व है। प्रगति शाखा द्वारा इस महान कार्य को लोगों ने प्रशंसा की … Read more

नुनिया समाज की आम सभा संपन्न, कई प्रस्ताव पारित

अखिल असम नुनिया समाज के दुमदुमा आंचलिक समिति द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण सभा में समाज के हालात,  विभिन्न चुनौती व समस्याओं  पर गहन विचार विमर्श किया गया। दुमदुमा पथार गांव में स्थित देवी मंदिर धर्मशाला में आयोजित सभा की अध्यक्षता अखिल असम नुनिया समाज के सभापति मनु प्रसाद चौहान  ने किया। अपने  वक्तव्य में मनु प्रसाद चौहान … Read more

धर्मशाला में हिप्रकेविवि का ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह संपन्न

धर्मशाला से विशेष प्रतिनिधि के द्वारा: धर्मशाला के लिए 10 जून का दिन कई मायने में ऐतिहासिक रहा। एक तो राष्ट्रपति की उपस्थिति, दूसरे ड्रेस कोड का भारतीय करण करके ऐतिहासिक परिवर्तन, तीसरे सैकड़ों विद्यार्थियों को मेडल और उपाधियों से सम्मानित किया गया। पूरे देश भर में अंग्रेजों के जमाने से ही समावर्तन अनुष्ठान में … Read more

अवैध रूप से सरकारी क्वार्टर पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्वाई की मांग

इटानगर:रुणाचल प्रदेश स्वदेशी जनजाति संघ (एपीआईटीयू) ने राज्य सरकार से उन लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की, जिन्होंने राजधानी क्षेत्र इटानगर और राज्य की सार्वजनिक संपत्ति पर अतिक्रमण किया अवैध रूप से सरकारी क्वार्टर पर कब्जा किया है। अपनी पांच सूत्रीय मांग के समर्थन में एपीआईटीयू ने राज्य के मुख्यमंत्री को एक … Read more

पूर्वोत्तर के नवनिर्मित भाजपा मुख्यालय का राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष ने किया दौरा

गुवाहाटी:गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव निर्मित पूर्वोत्तर पार्टी मुख्यालय पद्म भवन का शुक्रवार को राष्ट्रीय सांगठनिक महासचिव बीएल संतोष ने दौरा कर जायजा लिया। पूर्वोत्तर पार्टी मुख्यालय में उनका मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक बातों पर … Read more