क्लेवर हाउस चाय बागान में मास्क और साबुन वितरण

नुतन बाजार की सनातन उन्नयन संस्था के  अनुदान से बराक वैली यूथ स्टूडेंट्स फ़ोरम के अध्यक्ष तथा धोलाई के समाज सेवक देबाशीष कानू, अभिषेक लोहार व सुजीत कुर्मी ने कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए क्लेवर हाउस चाय बागान के 300 गरीब लोगों को मास्क और साबुन वितरण किया।

सोमवार को शिलचर शहर में कोविड परीक्षण शिविर

शिलचर 29 मई : कोविड मरीजों की पहचान के लिए गुरुवार को शिलचर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर के तहत जानीगंज स्थित बालक हाई स्कूल में सोमवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा, और संजय गांधी स्कूल कालीबाड़ी चर और हाजी केरामत उल्लाह एलपी स्कूल वाटर वर्क्स रोड पर सोमवार … Read more

लिंक रोड निवासी 80 वर्षीय सुरेश चंद जैन का देहांत

28 मई  की मध्यरात्रि 12:00 बजे के बाद 12.50 पर लेन नंबर 15, लिंक रोड, शिलचर निवासी वरिष्ठ नागरिक 80 वर्षीय सुरेश चंद नरपत्या (जैन) का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शिलचर श्मशान में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। वे अपने पीछे 3 पुत्र प्रवीण कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, … Read more

विश्व हिंदू परिषद कार्यालय गुवाहाटी में कोविड रोगियों हेतु आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन निशुल्क उपलब्ध पांचजन्य भवन से आयुष-64 का भी वितरण किया जाएगा

आज पांचजन्य भवन विश्व हिंदू परिषद कार्यालय गुवाहाटी में आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का प्रयोग करके दिखाया गया। इसके विषय में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश तिवारी जी ने उपस्थित महानुभावों को अवगत कराया। वैश्विक कोरोना महामारी में लोगों को ऑक्सीजन समस्या न हो इस कारण यह कंसंट्रेटर मशीनें विश्व हिंदू परिषद  सेवा … Read more

कटहल रोड निवासी टुन्ना ठाकुर को मातृ वियोग

रामप्रसाद लेन कटहल रोड निवासी टुन्ना(विक्रम) ठाकुर की 68 वर्षीय मां श्रीमती सरस्वती देवी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उनके पति स्वर्गीय वृंदा ठाकुर का पिछले वर्ष स्वर्गवास हो गया था। सरस्वती देवी पिछले 6-7 वर्षों से लीवर सिरोसिस से पीड़ित थी। परिवार ने उनके चिकित्सा में कोई कमी नहीं आने दी, लाखों रुपए … Read more

स्वर्गीय पीयूष कांति दास की स्मृति में सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का आयोजन

दिवंगत पीयूष कांति दास मेमोरियल ट्रस्ट एवं स्वयंसेवी संस्था नेताजी छात्र-युवा संगठन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। गुरुवार  27 मई को प्रख्यात पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता, पीयूष कांति दास की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कोरोना प्रोटोकॉल के अनुरूप एवं सीमित संख्या में पदाधिकारियों … Read more

दुमदुमा के शिक्षक की मृत्यु से शोक की लहर 

दुमदुमा 29मई =दुमदुमा उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय के शिक्षक तथा दुमदुमा धर्म कांत गुहोई(बन्दर पट्टी) निवासी कोविड-19 आक्रांत असीम(बापी) चक्रवर्ती(55 वर्षीय) का आज डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई। वे दुमदुमा के विशिष्ट व्यक्ति स्वर्गीय टिया चक्रवर्ती के पुत्र, असम गण परिषद के अंचल के भूतपूर्व संपादक गौतम चक्रवर्ती के भाई हैंं। वे अपने … Read more

सच्चा इश्क (कविता)

सच्चा इश्क (कविता) ————————– इश्क़ जरूरी है तुमसे जो तुम हो वैसे बाहर से नहीं जो अंदर से हो उससे और ये तुम कोई और नही है तुम हो | दूसरो का क्या रोना रोते हो ये बताओ तुम खुद कितने मोहब्बती हो खुद से पिछली बार कब बोली थी अपने मन में दबे जज़्बात … Read more

बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 928 कोरोना पॉजिटिव, मौत का आंकड़ा पहूंचा 135

प्रे. सं. शिलचर, 28 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है। अब बराक घाटी में भी पिछले दो-तीन दिन से संक्रमण में कमी आ रही थी। आज एक बार फिर बढ़ गया। ‌बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव … Read more