शिशुतोष बोसाक मेमोरियल तृतीय डिवीजन फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 11 जून को होगा फाइनल मुकाबला।

शिशुतोष बोसाक मेमोरियल तृतीय डिवीजन फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, 11 जून को होगा फाइनल मुकाबला।
चंद्रशेखर ग्वाला शिलचर, 4 जून : शिलचर डी एस ए द्वारा आयोजित शिशुतोष बोसाक मेमोरियल प्राइजमनी नॉकआउट तृतीय डिवीजन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को शिलचर के सतिंद्र मोहन देव मेमोरियल स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दोपहर तीन बजे से खेला गया, जिसमें यूथ देव एसोसिएशन का सामना तारापुर स्पोर्टिंग क्लब से हुआ।
आठ टीमों की भागीदारी वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आगामी 11 जून को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में यूथ देव एसोसिएशन, स्पोर्टिंग स्पिरिट क्लब, मॉर्निंग क्लब, उदारबंद लायंस, प्रथम पल्ली, स्पोर्टिंग स्पिरिट यूथ क्लब, पीडब्ल्यूडी एसी तथा मूनलाइट क्लब हिस्सा ले रहे हैं।
टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10 हजार रुपये की प्राइजमनी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 5 हजार रुपये की प्राइजमनी मिलेगी।
इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, सर्वश्रेष्ठ लिंकमैन, सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड, टूर्नामेंट के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी तथा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक व्यक्तिगत श्रेणी के विजेता को 1,000 रुपये की प्राइजमनी के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
फुटबॉल प्रेमियों में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment