शिलचर में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत पाल ने डाला वोट, शांतिपूर्ण मतदान की अपील

शिलचर में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत पाल ने डाला वोट, शांतिपूर्ण मतदान की अपील

शिलचर, 9 अप्रैल: 119 नंबर शिलचर विधानसभा क्षेत्र के असम फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत पाल ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद उन्होंने आम मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और पूरे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी बेहद जरूरी है। मतदाताओं को बिना किसी भय और बाधा के मतदान के लिए आगे आना चाहिए।”

अभिजीत पाल ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सभी पक्षों से सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन में तकनीकी समस्या सामने आई है, जिस पर प्रशासन को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुल मिलाकर शिलचर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

Leave a Comment