शिलचर के होली क्राउन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई 165वीं रवींद्र जयंती

शिलचर के होली क्राउन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई 165वीं रवींद्र जयंती
शिलचर, 10 मई : शिलचर के तारापुर तथा माछीमपुर कुमारपाड़ा स्थित होली क्राउन स्कूल की दोनों शाखाओं में शनिवार को विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिनभर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकवि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय की अध्यक्षा जवा चंद, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में रवींद्र संगीत, कविता पाठ, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को साहित्यिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर अध्यक्षा जवा चंद ने अपने संबोधन में कहा कि रवींद्रनाथ ठाकुर केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि वे एक महान कवि, उपन्यासकार, संगीतकार, नाटककार, चित्रकार, कहानीकार, प्रबंधकार, अभिनेता, गायक और दार्शनिक थे, जिनकी रचनाएं आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि “गुरुदेव” और “विश्वकवि” के रूप में विख्यात रवींद्रनाथ ठाकुर की साहित्यिक चेतना, संगीत और मानवीय विचारधारा नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरित कर रही है। विद्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के बीच साहित्य और संस्कृति के प्रति विशेष रुचि जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका है।

Leave a Comment