विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
गुवाहाटी, 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर बृहत्तर गुवाहाटी गोर्खा पुरोहित संघ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट व्यक्तित्वों की गरिमामय उपस्थिति एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया तथा प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव एवं सभी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं कोषाध्यक्ष कमल पौडेल गुरुजी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का फैसला लिया। 🌱🌿🙏

Leave a Comment