लायलापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद

लायलापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद

कछार जिले के धोलाई थाना अंतर्गत लायलापुर इलाके में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की संदिग्ध हेरोइन बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लायलापुर पुलिस चौकी के सामने नियमित नाका जांच अभियान के दौरान पुलिस ने AS 11Z 7991 नंबर की एक स्कूटी को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की से 33 साबुन के डिब्बों में बेहद चालाकी से छिपाकर रखी गई 441.09 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय काला बाजारी कीमत लगभग 2.82 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में जियाबुर रहमान लस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि इस तस्करी नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ धलाई पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Comment