राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांतक्का ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का महिला आरक्षण विधेयक पारित करने पर हार्दिक अभिनंदन किया है। नये संसद भवन में प्रवेश करते ही ‘नारी शक्तिवंदन अधिनियम 2023 पारित कर भारत सरकार ने जो नया इतिहास रचा है, इसके लिये राष्ट्र सेविका समिति माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का हृदय से अभिनंदन करती है। संसद और विधानसभा में महिलाओं को जो सुअवसर प्राप्त हो रहे है, यह महिलाओं के लिये गौरव के क्षण है। इसलिये हम सभी भारतीय महिलाओं का भी अभिनंदन करती है।
आरक्षण प्रत्येक विषय का समाधान नही है, फिर भी कुछ समय तक सक्षमीकरण के लिये उसकी आवश्यकता है। राष्ट्र सेविका समिति को विश्वास है कि आदि- शक्ति के अनेक रूप जिससे माँ सरस्वती, लक्ष्मी और काली का प्रकटन होता है, उसकी अनुभूति हमें समय समय पर आती है, उसी पद्धति से भविष्य में महिला सांसद एवं विधायक अपनी भूमिका का उत्कृष्ट पद्धति से निर्वहन करेगी। स्वाधीनता के अमृतपर्व पर महिलाओं को यह सुअवसर प्रदान के लिये भारत सरकार का पुनश्च अभिनंदन ।राष्ट्र सेविका समिति द: असम की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन व्यक्त किया गया।