राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर धोलाई पुलिस की बड़ी सफलता, लगभग 10 हजार याबा टैबलेट बरामद
धोलाई पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित याबा टैबलेट बरामद किए गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए ऑटो रिक्शा का नंबर AS 11 CC 4449 है। तलाशी के दौरान वाहन में गुप्त रूप से छिपाकर रखे गए लगभग 10 हजार याबा टैबलेट बरामद हुए।
इस मामले में पुलिस ने हेरा मणि चौधरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का घर कचुदरम थाना क्षेत्र के हैदर बाजार इलाके में बताया गया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था।