युवाओं को नशे से दूर कर समाजसेवा से जोड़ रहा कर्मा सोशल फाउंडेशन

जसवंत पांडेय शिलचर, 27 सितंबर। युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर कर समाजसेवा से जोड़ने के उद्देश्य से Karma Social Foundation लगातार विभिन्न सामाजिक गतिविधियां चला रहा है। प्रेस वार्ता में फाउंडेशन के सदस्य अरूप गोस्वामी और संस्थापक राजू मित्र ने इसकी जानकारी दी।

फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य एवं मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, कपड़ा वितरण, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग तथा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज में सहायता जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संस्था का उद्देश्य युवाओं को एक मंच देकर टीमवर्क के माध्यम से समाजसेवा से जोड़ना है।

इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को सिलचर के Assam Palace में ‘Raasleela’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुंबई की Guinness World Record Holder DJ Ada और गुवाहाटी की प्रसिद्ध एंकर सायंतिका विशेष आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

आयोजकों के अनुसार टिकट की कीमत सिंगल ₹199 और डबल ₹349 रखी गई है, जबकि पांच लोगों के समूह के लिए विशेष छूट उपलब्ध होगी। टिकट ऑनलाइन, ऑफलाइन तथा फाउंडेशन के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

फाउंडेशन के संस्थापक राजू मित्र ने बताया कि कार्यक्रम के खर्च का करीब 70 प्रतिशत वे स्वयं वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम में टिकट खरीदने वालों के बीच एक लकी विजेता को स्कूटी उपहार में दिए जाने की भी घोषणा की गई है।

Leave a Comment