मेघालय से भटकी हुई महिला रामगढ़ आश्रय गृह में रखी गई 

अनिल मिश्र/ रांची 

झारखंड प्रदेश के रामगढ़ में मेघालय की रहने वाली  एक महिला भटकी हुई मिली है।जिसे रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश से रामगढ थाना के सब इंस्पेक्टर बीरबल हेम्ब्रम और  झारखंड कॉर्डिनेटर (WCH) आकाश शर्मा द्वारा आश्रय गृह रामगढ़ में रखा गया है । आपको जानकारी दे दें कि रामगढ थाना  क्षेत्र में  एक महिला टायर मोड के पास भटक रही थी। नाम पता पुछने पर अपना नाम रूपा रजक, पिता शुकु रजक, माता- वीणा रजक उम्र-38 वर्ष, पता- शिलौंग थाना-लेटुमखरा राज्य-मेघालय बतायी तथा रात्रि होने के कारण तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से आश्रय गृह, रामगढ़ में सुरक्षित रखा गया।

इस महिला के बारे में कोई भी जानकारी हो तो रामगढ़ थाना प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment