ब्रेकिंग न्यूज़ : सोनाई में पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी समेत युवक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : सोनाई में पुलिस की बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हेरोइन और नकदी समेत युवक गिरफ्तार

काछाड़ जिले के सोनाई क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सोनाई पुलिस ने कাটা गाछतला इलाके में विशेष अभियान चलाकर एक युवक को भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नकदी सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान कचुदरम थाना क्षेत्र के नालारपार निवासी रियाज उद्दीन लस्कर के रूप में हुई है।

अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 123.51 ग्राम हेरोइन तथा 40 हजार रुपये नकद बरामद कर जब्त किए।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सोनाई पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Leave a Comment