यशवन्त पांडेय शिलकुड़ी 22 सितम्बर।
बराक वैली टी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह शुक्रवार को दुर्गाकोना चाय बागान के नाचघर में शुरू हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। बराक वैली टी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष परशुराम कानू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बराक वैली के तीन जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंच पर बैठे थे बराक वैली टी वेलफेयर एसोसिएशन के दो महासचिव राजदीप ग्वाला (संगठन) सुरजीत कर्मकार (प्रशासन), उपाध्यक्ष राधेश्याम कोइरी, , पूर्व महासचिव बाबुल नारायण कानू, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार कुर्मी, बराक के चाय श्रमिक संगठन सहायक महासचिव रवि नूनिया, स्थानीय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश बरेठा, सामाजिक कार्यकर्ता अनुप बर्मा आदि। इस सन्दर्भ में बराक वैली टी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव (संगठन) राजदीप ग्वाला ने बताया कि आज बराक वैली टी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की बैठक हुई, समिति के महासचिव (प्रशासन) सुरजित कर्मकार ने आय और व्यय रिपोर्ट पेश किया। फिर पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया। फिर सात भैली से आये 10-10 काउंसिल सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से पदाधिकारियों को चुने। जिसमें सर्वसम्मति से लालन प्रसाद ग्वाला को अध्यक्ष, विश्वजीत कोइरी और गंगा सागर कर्मकार को महासचिव, शिव सागर गोड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए अन्य लोगों का चयन किया गया, कल ओपन शेषन होगा, जिसमें बराक घाटी के विभिन्न स्थानों के प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे, करीमगंज के सांसद और बराक चाय श्रमिक संगठन के अध्यक्ष कृपानाथ मल्लाह उपस्थित रहेंगे। राजदीप गोला ने और कहा कि आज गठित नई समिति आने वाले दिनों में बराक घाटी के चाय समुदाय की समस्याओं को हल करने का प्रयास करेगी।