फाटक बाजार क्षेत्र में हेरोइन सहित कथित मादक तस्कर गिरफ्तार, 35 शीशियां बरामद
शिलचर, 4 जून। कछार जिले के शिलचर शहर स्थित फाटक बाजार क्षेत्र के समीप पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर एक कथित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन से भरी 35 शीशियां (वायल) बरामद की गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बरामद 35 वायल में लगभग 1.7 ग्राम संदिग्ध हेरोइन मौजूद थी। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या तस्करी गिरोह भी शामिल है या नहीं। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।