पेरामाउंट इंग्लिश अकादमी में गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

पेरामाउंट इंग्लिश अकादमी में गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती के अवसर पर पेरामाउंट इंग्लिश अकादमी में भव्य “कवि प्रणाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन की पहल पर आयोजित यह समारोह पूरी तरह रवींद्र चेतना, सांस्कृतिक रंग और साहित्यिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सुधांशु शिक्षक दास, प्राचार्या चंदना दास, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरुदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, रवींद्र संगीत, नृत्य, आवृत्ति तथा रवींद्र नाट्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से नर्सरी वर्ग के नन्हे विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठवीं की रिया दास एवं पहली कक्षा के रणजय धर ने गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के जीवन एवं साहित्यिक योगदान पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किया। वहीं प्रियांग्शी दास, अस्मिता दास, मौसमी दास, जियाना लस्कर, ऋतুশ्री पाल, अंकिता रविदास, अभिगेल थाप्पा, अनन्या पाल, सोनाक्षी पाल तथा श्रावंती दास ने मनमोहक रवींद्र नृत्य प्रस्तुत किया।
रवींद्र संगीत की प्रस्तुति तापसी दास, अनुष्का डे, अधिराज डे, त्रिदिब दास और मौसमी भट्टाचार्य ने दी। वहीं सान्वी पाल, मंजुल्ली देव, अंशुमान घोष, प्रीतम देव एवं रियांश देव ने कविता आवृत्ति कर खूब सराहना बटोरी। इसके अतिरिक्त रवींद्र नाट्य एवं गीतिकाव्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया।
विद्यालय में आयोजित यह दो दिवसीय समारोह विद्यार्थियों के लिए सांस्कृतिक शिक्षा और साहित्यिक प्रेरणा का अनूठा मंच साबित हुआ। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गत शैक्षणिक सत्र में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्या चंदना दास द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Leave a Comment