पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता रितेश नुनिया ने घुंघूर के दिव्यांग रामबरन रविदास को हाथ रिक्शा देकर बड़ा उपकार किया

आज दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में पितृ विसर्जन के पश्चात अपने पितरों को स्मरण करते हुए पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता रितेश नुनिया ने घुंघूर के दिव्यांग रामबरन रविदास को हाथ रिक्शा देकर एक नेक और प्रेरणादायी काम किया। हाथ रिक्शा प्रदान करके रितेश नुनिया ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है और मुझे लग रहा है कि मैंने एक नेक काम किया है, हमारे ही गांव के रामबरन रविदास जो चलने फिरने में अक्षम है, उन्हें एक हाथ रिक्शा खरीद कर दिया, जिसे हाथों से चला कर वह कहीं भी आ जा सकते हैं। रितेश के इस पुण्य कार्य पर ग्राम वासियों ने भी खुशी जाहिर किया। रामबरन रविदास जी ने भी कृतज्ञता प्रकट किया।

Leave a Comment