नेपाल में ओवरलोडिंग के चलते हाईवे से फिसली जीप, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 9 गंभीर

काठमांडू. नेपाल के उदयपुर जिले में गुरुवार की देर शाम एक जीप के हाईवे से फिसल जाने से एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई. जिले के पुलिस प्रवक्ता रोशन थापा ने बताया, हमने नौ लोगों को जीवित बचाया, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि ओवरलोडिंग और ढलानदार सड़क के कारण यह दुर्घटना हुई. जीप में 16 लोग सवार थे और दुर्घटना जिस जगह हुई, वो हिस्सा काफी संकरा था. नेपाल में यातायात दुर्घटनाओं में आम तौर पर हर साल सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है.

Leave a Comment