श्री नृसिंह विग्रह परिचालना समिति एवं नरसिंह मंदिर श्याम भक्त मंडल द्वारा दो दिवसीय धार्मिक वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। दूसरे दिन विद्वान पंडित विजय शंकर पांडेय तथा उमेश मिश्रा ने धर्मपरायण शुशीला सुनील अग्रवाल को मुख्य यजमान के रूप में हवन यज्ञ करवाया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति प्रदान की तथा भजन कीर्तन कार्यक्रम किया गया। दोपहर में भंडारा संयोजक गिरजा शंकर अग्रवाल मंदिरों के प्रबंधन समिति के सचिव विकास सारदा सांवरमल काबरा उमेश आदित्य अनिर्वन मिश्रा एवं बबलू लोहार ने एक हजार से अधिक भक्तों को स्वादिष्ट महाप्रसाद वितरित किया। रात में गोहाटी से आये सुप्रसिद्ध भजन गायक पवन दाधीच टीम ने भजन संध्या में भक्तों को भाव विभोर किया। समिति ने गायक टीम को उतरीय पहनाकर सम्मानित किया। बङी संख्या में भक्तों ने नृत्य के साथ हिस्सा लिया।आरती पूजारी अर्नेश मिश्रा ने की भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि भोज महाप्रसाद में समिति एवं विशेष आमंत्रित अतिथियों एवं भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। समिति ने सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। नृसिंह अखाड़ा में दो दिन आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण में अनेक अनुष्ठान आयोजित किया गया।