नई दिल्ली स्थित 18 जनपथ में श्रीभूमि के सांसद कृपानाथ माला का गृह प्रवेश,

नई दिल्ली, 12 जून: श्रीभूमि (करीमगंज, असम) के लोकसभा सांसद कृपानाथ माला ने आज राजधानी दिल्ली के 18 जनपथ स्थित अपने नए सरकारी आवास में विधिवत गृह प्रवेश किया। पारंपरिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए पूजा-अर्चना कार्यक्रम में ईश्वर का आशीर्वाद लेकर उन्होंने नए घर में प्रवेश किया।
इस शुभ अवसर पर कई  गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमा प्रदान की।
सांसद कृपानाथ माला ने इस अवसर पर कहा, “यह घर जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। मैं अपने क्षेत्र और देश की सेवा में पहले की तरह ही तत्पर रहूंगा।”
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जिससे सभी अतिथियों ने आनंद उठाया।

Leave a Comment