तारापुर में पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

शिलचर: गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाते हुए कछार पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शिलचर के तारापुर स्थित पीडब्ल्यूडी रोड पर एक वाहन को रोककर तलाशी लेने के दौरान पुलिस ने साबुन के 15 डिब्बों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान, बरामद हेरोइन की मात्रा और उसके बाजार मूल्य के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाने की योजना थी। इस तस्करी में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कछार पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Leave a Comment