घोसवती गांव में 8 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट

घोसवती गांव में 8 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट
गड़वार( बलिया ):
ब्लॉक क्षेत्र के घोसवती गांव में शुक्रवार की दोपहर में अज्ञात कारण से लगी आग से लगभग 8 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गया। इस अगलगी की घटना में घोसवती गाँव निवासी हरेराम यादव ,मिथिलेश यादव, श्रीभगवान बिन्द, मंजू देवी ,मनोज पाण्डेय रामयश बिन्द,रामआसरे बिन्द, जवाहर बिंद व सुभाष बिन्द का खड़ी गेहू का फसल जलकर नष्ट हो गया। सुचना पर गड़वार थाना,सुखपुरा थाना तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुच गई। तब तक किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका था।हल्का लेखपाल भी पहुंच कर आवश्यक मुआयना किए।
           (२)
 सीसीटीवी चोरी का खुलासा
गड़वार (बलिया): थाना पुलिस ने सीसीटीवी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के दो सीसीटीवी कैमरे बरामद किए हैं।थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि
बताया गया कि 9 अप्रैल को वादिनी द्वारा अपने सीसीटीवी कैमरा चोरी की तहरीर दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक अब्दुल हफीज ने
चांदपुर चट्टी के पास से आरोपित सुमित गुप्ता  सहित एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।

Leave a Comment