गोरखा समाज द्वारा भव्य ‘शरद मिलन समारोह’ में होजाई के वरिष्ठ पत्रकार लछमन शर्मा सम्मानित

होजाई, 11 नवंबर,2026:-शिव दयाल सिंह- असम के होजाई के शिवबाड़ी रोड स्थित श्री श्री सत्य नारायण मंदिर में गोरखा समाज की पहल पर एक भव्य ‘शरद मिलन समारोह’ का आयोजन गत दिनों किया गया। इस सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार लछमन शर्मा को उनके उल्लेखनीय पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 

गोरतलब है, मिलिक बस्ती निवासी स्वर्गीय परशुराम शर्मा व मनोमाया देवी के सुपुत्र लछमन शर्मा वर्ष 1999 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे लंबे समय से पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे प्रतिष्ठित समाचार चैनल ‘प्राग न्यूज़’ और ‘एन-ई न्यूज़’ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने दो दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए हमेशा तथ्यात्मक, संतुलित और सत्य पर आधारित पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है, जिसके चलते उन्हें समाज में व्यापक आदर और स्नेह प्राप्त है।।

Leave a Comment