क्रिकेट गैंबलर और बैटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत होजाई से पांच लोगों को गिरफ्तार किया

होजाई,मई 9, 2023:- क्रिकेट गैंबलर और बैटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत होजाई पुलिस को सफलता हासिल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, होजाई के लंका थाना अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है ,असम पुलिस के डीजीपी जीपी सिंह ने एक ट्वीट कर इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि क्रिकेट गैंबलर और बैटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत होजाई से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन लोगों के पास से आठ लाख नगदी और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment