उधारबंद में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

निहार कांति राय उधारबंद, 07 जूलाई। भारतीय जनता पार्टी के उधारबंद मंडल समिति की ओर से पश्चिम बंगाल के पूर्व संस्थापक नेताओं में अग्रणी, प्रख्यात राष्ट्रवादी नेता एवं पूर्व उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मंडल कार्यालय में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष उमा शंकर भट्टाचार्य, मंडल महामंत्री स्वरूप दत्त, प्रद्युत चक्रवर्ती, उधारबंद जिला परिषद सदस्य रोहित सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष उमा शंकर भट्टाचार्य, महामंत्री स्वरूप दत्त तथा जिला परिषद सदस्य रोहित सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रीय एकता और देशहित में दिए गए योगदान तथा उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक आंचलिक पंचायत की सभानेत्री अमिता चक्रवर्ती, जिला परिषद सदस्य दीप्ति शुक्लबैद्य सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment